{"_id":"656edde5840d221414063c89","slug":"students-raised-questions-on-mathematics-question-paper-in-haldwani-mbpg-college-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani MBPG College: गणित...सवालों के फेर में चकराए छात्र, उठाए सवाल, बोले- तैयारी पर फेर दिया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani MBPG College: गणित...सवालों के फेर में चकराए छात्र, उठाए सवाल, बोले- तैयारी पर फेर दिया पानी
Tue, 05 Dec 2023 01:54 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 05 Dec 2023 01:54 PM IST
सार
हल्द्वनी एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बीते दिनों हुए गणित के प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने सवाल उठाए हैं। छात्र-छात्राओं का कहना है कि गणित के प्रश्नपत्र बनाते समय सभी यूनिट को समाहित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमबीपीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। बीते दिनों हुए गणित के प्रश्नपत्र को लेकर परीक्षार्थियों ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं का कहना है कि गणित के प्रश्नपत्र बनाते समय सभी यूनिट को समाहित नहीं किया गया है। गणित की पांच में दो यूनिट में से 60 फीसदी से अधिक सवाल पूछे गए हैं जबकि बाकी यूनिट से कम प्रश्नों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि गणित के 75 पूर्णांक के प्रश्नपत्र में 123 नंबरों के सवाल पूछे गए हैं। यूनिट दो और यूनिट पांच से 42-42 अंको के सवाल पूछे गए हैं जबकि यूनिट एक से 18, यूनिट तीन से 12 और यूनिट चार से मात्र तीन नंबर के सवाल पूछे गए हैं। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने यूनिट दो और पांच में कम तैयारी की और बाकी यूनिट में अधिक तैयारी की उन्हें निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन