{"_id":"687c0295dbbcbe1c750fae56","slug":"students-are-forgetting-history-geography-is-also-messed-up-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-108819-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विद्यार्थी भूल रहे इतिहास, भूगोल भी गड़बड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विद्यार्थी भूल रहे इतिहास, भूगोल भी गड़बड़ाया
Sun, 20 Jul 2025 02:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के इंटर कॉलेजों में इतिहास और भूगोल विषय में शिक्षकों के रिक्त पदों से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने के साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। इतिहास के विषय में शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थी दिक्कत में हैं। भूगोल विषय के छात्र-छात्राओं को भी परेशान होना पड़ रहा है।
जिले में सामान्य शाखा पुरुष वर्ग में इतिहास विषय में 10 और भूगोल के विषय में 21 प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। महिला सामान्य वर्ग में इतिहास के 01 और भूगोल विषय के 02 पद लंबे समय से रिक्त हैं। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है लेकिन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। सीईओ गोविंद जायसवाल ने कहा कि रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर कार्यवाही की जा रही है।