{"_id":"5e6008c88ebc3ec7490d957e","slug":"student-s-ear-curtain-cracked-by-teacher-s-beating-kaladungi-news-hld376188317","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक की पिटाई से छात्र के कान का पर्दा फटा
विज्ञापन
फोटो। तहरीर लेकर थाने पहुंचे परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : KALADUNGI
कालाढूंगी। स्यात कोटाबाग स्थित जिले के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ के छात्र की पिटाई करने से उसका कान का पर्दा फट गया। परिजनों ने मामले में शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घोड़ानाला बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी सुरेश सिंह बोरा ने बुधवार को कालाढूंगी थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को आपबीती सुनाई। सुरेश सिंह बोरा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र सौरभ बोरा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग में कक्षा 9 का छात्र है। 18 फरवरी को कक्षा अध्यापक ने उनके पुत्र सौरभ की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके कान का पर्दा फट गया। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने उन्हें सूचना तक नहीं दी।
घटना का पता चलने पर वह विद्यालय पहुंचे और अपने पुत्र की हल्द्वानी के अस्पताल में जांच कराई। जांच में कान का पर्दा फटने का पता चला। सुरेश बोरा ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन ने लापरवाही बरतते हुए घटना की जानकारी तक नहीं दी। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मामले में अंग्रेजी विषय के शिक्षक एएएसएस रावत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोटाबाग चौकी प्रभारी जगदीप सिंह नेगी को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
चरित्र प्रमाणपत्र खराब करने की धमकी दी
तहरीर में परिजनों ने आरोप लगाया कि संबंधित अध्यापक से बात करने पर उचित जवाब नहीं दिया गया, जबकि बच्चे का चरित्र प्रमाण पत्र खराब करने की धमकी तक दे दी। सौरभ की माता दीपा बोरा ने कहा कि अध्यापक ने उनके बच्चे का भविष्य खराब कर दिया है।
उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान ग्रामीण रमेश कोश्यारी, दीवान सिंह नेगी, चंदन सिंह, दुर्गा देवी, शुभम पांडे, दरबान सिंह बोरा, जगदीश थापा, हेमा देवी, दीपक सिंह, भवान सिंह, सुमन बोरा, महेंद्र चिलवाल, रोनित, जगदीश सिंह, केवल सिंह, हेमा देवी आदि रहे।
अनुशासनहीनता के कारण कक्षा नौ के सभी छात्रों को सजा दी गई थी। कमजोर बच्चे को थप्पड़ जोर से लग गया। कान में दर्द बताने पर बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और हल्द्वानी से भी इलाज कराया गया।
भास्करानंद पांडे, बीईओ और प्रभारी प्रधानाचार्य