फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   student of paric

कुमाऊं के पर्यटन पर शोध करेंगे पेरिस के छात्र

Wed, 11 Mar 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 11 Mar 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
student of paric

कुमाऊं के साथ ही अंतरराष्ट्रीय भूदृश्य पर शोध के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय और पेरिस विवि के बीच करार हुआ है। फ्रांस के पेरिस विवि के भूगोल विषय के दो शोधार्थी कुमाऊं के पर्यटन भूदृश्य पर शोध कार्य करने यहां पहुंचे हैं। शोध कार्य तीन साल तक चलेगा।

विज्ञापन


कुमाऊं विवि भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. रघुवीर चंद को परियोजना का इंडिया कोआर्डिनेटर बनाया गया है। डा. चंद ने बताया पेरिस विवि के मोहित कपूर और मॉवा लेतांग कुमाऊं के पर्यटन भूदृश्य पर शोध करने यहां पहुंचे हैं। कुविवि के कुलपति और पेरिस विवि के अध्यक्ष के बीच 21 जनवरी 2014 को इस संबंध में करार हुआ था। दोनों देशों के भूगोल विभाग के प्रोफेसर और शोध छात्रों की टीम काम कर रही है।
विज्ञापन


यह शोध परियोजना भारत के साथ ही पांच अन्य देशों नेपाल, चीन, लाओस, वियतनाम में भी चल रही है। प्रो. चंद के मुताबिक फ्रांस सरकार की सेंटर फार नेशनल रिसर्च संस्था इस शोध कार्य के लिए फंडिंग कर रही है। इस परियोजना को एक्वापा (एक्यूएपीए) नाम दिया गया है। एशिया भूदृश्य एवं पर्यटन भूदृश्य के विश्लेषण के लिए सीमांत और पिछड़े क्षेत्रों की जनसंख्या को भी आधार बनाया जाएगा। 20 अप्रैल से 5 मई तक पेरिस विवि के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष फ्रेडरिक लेंडी और एसोसिएट प्रोफेसर वियट्रिस मोपेट के साथ प्रो. रघुवीर चंद भी जोहार घाटी का विस्तृत क्षेत्रीय अध्ययन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed