{"_id":"615775768ebc3ea78043af28","slug":"student-leaders-furious-over-not-getting-the-vice-chancellor-and-controller-of-examinations-haldwani-news-hld439973033","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुविवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के नहीं मिलने पर भड़के छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुविवि के कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के नहीं मिलने पर भड़के छात्र नेता
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि की परीक्षाओं के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने पहुंचे एबीवीपी के छात्र नेताओं को कुलपति और परीक्षा नियंत्रक के नहीं मिले। इस पर भड़के छात्र नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
शुक्रवार को एबीवीपी से जुड़े छात्र नेता विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे। वह कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से वार्ता करना चाहते थे लेकिन दोनों ही अधिकारी वहां नहीं मिले। बताया गया कि कुलपति प्रो. एनके जोशी विवि के कार्यों के चलते शहर से बाहर हैं, जबकि परीक्षा नियंत्रक का स्वास्थ्य खराब है। इस पर छात्र नेताओं ने नारेबाजी की और कुल सचिव दिनेश चंद्रा को घेर कर परीक्षाएं पुस्तक प्रणाली (ओपन बुक सिस्टम) से परीक्षाएं कराने और परीक्षाओं का सरलीकरण कराने की मांग की।
कुलसचिव चंद्रा ने शाम चार बजे तक परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इस पर छात्रनेता प्रशासनिक भवन में ही जमे रहे। देर शाम छह बजे जब परीक्षा नियंत्रक प्रशासनिक भवन नहीं पहुंचे तो छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्र नेताओं के दबाव में शाम सात बजे बीमार होने के बावजूद परीक्षा नियंत्रक बिष्ट को प्रशासनिक भवन पहुंचना पड़ा। तब कहीं जाकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता शुरू हुई। यह वार्ता देर रात करीब दस बजे तक चली। इसके बाद हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि एक कमेटी का गठन कर तीन अक्तूबर को इस संबंध में वार्ता कर छात्र हितों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में विशाल वर्मा अभिषेक मेहरा, आशू मेहरा, हरीश राणा, चंदन भट्ट, कमलेश भट्ट, नवीन भट्ट, रश्मि लमगडिया, चंदू सनवाल, विक्रम आदि शामिल थे।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचसीएस बिष्ट का कहना है कि छात्रों नेताओं से देर रात तक वार्ता चली। इस दौरान निर्णय लिया गया कि तीन अक्तूबर को कमेटी गठित की जाएगी। इसके बाद छात्रहितों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।