{"_id":"66037b367c73d89c12000633","slug":"student-leaders-belonging-to-the-student-union-clashed-again-in-haldwani-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani News: छात्र संघ से जुड़े छात्र नेता फिर भिड़े, कार तोड़ी; जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani News: छात्र संघ से जुड़े छात्र नेता फिर भिड़े, कार तोड़ी; जानें पूरा मामला
Wed, 27 Mar 2024 07:19 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:19 AM IST
सार
हल्द्वानी में छात्रसंघ से जुड़े छात्रनेता एक बार फिर भिड़ गए। धीरे-धीरे छात्रनेताओं की झड़प मारपीट में बदल गई। एक छात्र ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और कार तोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कार तोड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
हल्द्वानी में छात्रसंघ से जुड़े छात्रनेता एक बार फिर भिड़ गए। होली का रंग लगाने के दौरान आपस में झड़प हो गई, जो मारपीट में बदल गई। एक छात्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने और कार तोड़ने का आरोप लगाया।
ध्रुव पांगती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मंगलवार दोपहर एक बजे काठगोदाम चौराहे पर खड़ा था। उसी समय 12 लोग अलग-अलग स्कूटी से आए। उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका हाथ टूट गया और मेरे साथी का मोबाइल टूट गया।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Holi 2024: हल्द्वानी में दो दिन जमकर उड़ा गुलाल, DJ की धुन पर नाचे लोग; अधिकारियों ने अपने घरों में खेली होली
विज्ञापन
जब इलाज कराने बेस अस्पताल पहुंचे तो वहां भी छात्रों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और बेस अस्पताल की पार्किंग में खड़ी कार तोड़ दी। ध्रुव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।