फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand: People played Holi with enthusiasm for two days in Haldwani.

Holi 2024: हल्द्वानी में दो दिन जमकर उड़ा गुलाल, DJ की धुन पर नाचे लोग; अधिकारियों ने अपने घरों में खेली होली

Tue, 26 Mar 2024 09:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 26 Mar 2024 09:56 PM IST
सार

Holi 2024: हल्द्वानी दो दिन तक रंगोत्सव में डूबा रहा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला और पुरुषों की टोलियों ने घर-घर जाकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली गाकर आशीष दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand: People played Holi with enthusiasm for two days in Haldwani.
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर दिन तक रंगोत्सव में डूबा रहा। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में युवा, महिला और पुरुषों की टोलियों ने घर-घर जाकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और होली गाकर आशीष दिया। जनप्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी अपने आवास पर रंग और उमंग का पर्व मनाया। आज दंपती टीका होगा। कोतवाली स्थित आवासीय परिसर में पुलिस कर्मचारियों ने सहकर्मियों और परिजनों के साथ होली मनाई।

विज्ञापन

अलग-अलग पंचांग मानने के कारण हल्द्वानी में सोमवार और मंगलवार को होली का पर्व मनाया गया। पाराचिनार बिरादरी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पहली बार मेलकानी स्पोर्ट्स क्रिकेट मैदान चकलुआ में होली मिलन कार्यक्रम किया। पाराचिनार बिरादरी हल्द्वानी के प्रधान परविंदर सिंह नागपाल डिंकी और महामंत्री बनप्रीत सिंह नागपाल बप्पी ने बताया कि इस दौरान बच्चों, महिलाओं और युवाओं के लिए खेलों का आयोजन किया गया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के आवास पर एसएसपी पीएन मीणा समेत कई अधिकारियों ने होली खेली।

विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने खेली होली
उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में संगठन के कर्मचारियों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, मनोज भट्ट आदि रहे।

जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने खेली अपने आवास पर होली
जन प्रतिनिधियों ने भी जमकर होली मनाई। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने मुखानी रोड स्थित आवास में कार्यकर्ताओं के साथ होली पर्व मनाया। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने ऊंचापुल स्थित आवास और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने घर पर कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भी विधायक सुमित के आवास पर जाकर होली की बधाई दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालाढूंगी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में होली मनाई। कार्यकर्ताओं ने घुघुती जागर टीम, बाबरा ग्रुप के साथ धूमधाम से होली खेली। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आदि रहे। इधर हरिपुर नायक में चीर की होली संपन्न हुई।

पहाड़ से लेकर मैदान तक दिखा होली का उल्लास
रामनगर के मोतीमहल, बंबाघेर, बाजार, नंदा लाइन, कोसी रोड, भवानीगंज सहित अधिकतर स्थानों पर सोमवार को होली खेली गई। मंगलवार को कानिया, पंपापुरी, वन परिसर सहित कुछ स्थानों पर लोगों ने होली खेली। उधर, भीमताल, मेहरागांव, तल्लीताल, नौकुचियाताल, मल्लीताल, खुटानी, फरसौली, भवाली, बेतालघाट, पहाड़पानी, धानाचूली, गरमपानी में पुरुष होल्यार और महिलाओं ने होली गायन किया। नैनीताल में शारदा संघ की अगुवाई में होली जुलूस निकाला गया।

नगर में कई युवा पर्यटकों ने स्थानीय लोगों को होली का टीका लगाया। लेक सिटी वेलफेयर क्लब नैनीताल की नवनियुक्त सचिव दीपा पांडे के सात नंबर स्थित आवास पर होली गायन किया गया। उधर, लालकुआं के आसपास क्षेत्र में दो दिनों तक होली की धूम रही। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में मंत्री अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों को होली को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed