{"_id":"594eb7074f1c1bdf118b4823","slug":"struggling-in-patients-in-nirvana-hospital-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाण अस्पताल में मरीजों में संघर्ष, एक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाण अस्पताल में मरीजों में संघर्ष, एक की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाण अस्पताल में शुक्रवार की रात बवाल हो गया। मरीज आपस में ही भिड़ गए। मारपीट में एक मरीज की मौत हो गई। 13 मरीज दो सुरक्षा कर्मचारियों पर हमला कर ताला खोलकर भाग गए। रात हुए इस बवाल से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मरीजों के खिलाफ मारपीट और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक मरीज की जेब से एक कैंची और ताला बरामद हुआ है। उसके घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। निर्वाण संस्था का हीरानगर में नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र है।
विज्ञापन
यहां नशा छुड़वाने के लिए मरीज भर्ती कराए जाते हैं। शुक्रवार की रात करीब दस बजे यहां मरीजों के बीच मारपीट हो गई। थोड़ी ही देर में बखेड़ा हो गया। संस्था की निदेशक रश्मि पंत के अनुसार मरीजों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी संजय वर्मा और चंदू से गेट की चाभी मांगी लेकिन उन्होंने देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर मरीजों ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों सुरक्षाकर्मियों के घायल होने पर मरीजों ने उनके पास मौजूद चाबी ली और सभी 13 मरीज ताला खोलकर भाग गए। मरीजों के भागने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया।
मरीजों की तलाश शुरू की गई। बरेली निवासी तारीक इब्राहिम लगन गार्डन के पास झाड़ी में बेहोश मिला। तारीक और दोनों सुरक्षा कर्मियों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां तारीक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पंचायत नामा भरते समय मेडिकल चौकी प्रभारी ने तारीक की जेब से कैंची और ताला बरामद किया। शनिवार की सुबह पुलिस ने तारीक के शव को मोर्चरी में रख दिया। मोर्चरी पहुंचे तारीक के जीजा मोहसिन रजा ने कहा कि उसे नौ दिन पहले ही यहां भर्ती कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर के चार लोगों ने तारीक की हत्या की है।
ये मरीज भागे
मयंक जोशी, बोरा भवन मल्ला काठगोदाम
विकास कुमार, पटेल नगर शिवमंदिर रेलवे कालोनी मुरादाबाद
अनिल कुमार, कर्नल वार्ड काठगोदाम
अमान, करोल जसपुर
नितेश बृजवासी, अर्जुनपुर लालकुआं
करनपाल, भगत सिंह चौराहा भवानीगंज रामनगर
विक्रम नेगी, गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा
कामिल और फैजान, बहेड़ी बरेली
गौरव शर्मा, काशीपुर
प्रशांत बिष्ट, न्यू पैरामाऊंट नैनीताल
दीपक गिरी, रामपुर
तारीक इब्राहिम, लाल मस्जिद मलुकपुर बरेली
अधिक खून रिसने से हुई तारीक की मौत
तारीक के शरीर पर खरोंच के निशान हैं। उसकी जांघ के पीछे हिस्से में हमले से गहराई तक घाव बने हैं। आशंका है कि नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया है। शरीर से अधिक खून गिरने से उसकी मौत हुई है। मुंह से खून निकला हुआ था।
तीन डॉक्टरों की टीम ने तारीक का पोस्टमार्टम किया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। चोट किन हालातों में लगी है इसकी जांच विवेचना के दौरान की जाएगी।
नरेश चौहान, कोतवाल