फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strangled wife's murder

गला घोंटकर पत्नी की हत्या

Wed, 04 May 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Wed, 04 May 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Strangled wife's murder
हत्या - फोटो : अमर उजाला
 इंसानियत की सारी हदें पार कर एक युवक ने अपनी पत्नी का गला घोंट उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार हो गया। जिसकी पुलिस ढूंढ खोज कर रही है। मृतका के परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन


ग्राम दयारामपुर टांडा निवासी नंदलाल पासी पुत्र राजपाल का विवाह दो साल पहले चार फरवरी 2014 को हिंदू रीति रिवाज के साथ मुरादाबाद केबिलारी गांव के डोरी लाल की पुत्री मिथिलेश के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही नंदलाल पत्नी का दहेज के लिए उत्पीड़न करता था। जिसकी खबर मृतका ने अपने परिजनों को भी दी थी। हत्यारे के पिता राजपाल ने बताया नंदलाल इन दिनों चंडीगढ़ में फोटोग्राफी का काम करता है। सोमवार की रात जब वह घर पहुंचा तो पत्नी से कहासुनी हो गयी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया मंगलवार की सुबह नंदलाल ने उस समय अपनी पत्नी को गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया जब वह कानियां के एक बगीचे में चौकीदारी के लिये गया था। भतीजे ने फोन पर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि  नंदलाल का प्रतापपुर की एक लड़की से पुराना प्रेम प्रसंग था। इसी वजह से वह अपनी पत्नी के साथ अभद्रता करता था। एसएसआई चंद्रमोहन सिंह ने बताया मृतका के पिता डोरीलाल ने आरोपी दामाद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या का केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ 304बी, 498, 98 ए, 3/4 दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने की लिये पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे जाने से पहले पति को पिलाई चाय 
रामनगर। मृतका मिथिलेश (22) ने पति द्वारा मारे जाने से पहले अपना फर्ज अदा किया। रोजाना की तरह उसने परिजनों के अलावा पति नंदलाल को चाय पिलाई। इसके बाद घर की साफ सफाई भी की। आखिर बात कहां पर बिगड़ी कि पति ने सुबह ही पत्नी का गला घोंट दिया। यह कहानी अभी अनसुलझी रह गयी है। 

दामाद को दिये 25 हजार रुपये
रामनगर। जिस कलियुगी दामाद ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। उसी पत्नी के पिता ने उसकी आर्थिक सहायता की। मृतका के पिता डोरीलाल ने बताया बीती 22 अप्रैल को दामाद के बहन की शादी थी। जिसमें पैसों की कमी आड़े आ रही थी। ऐसे में उन्होंने अपनी जेब से 25 हजार रुपये विवाह में खर्च करने को दिये। 

दूसरा विवाह करने की फिराक में था
रामनगर। दो साल पहले नंदलाल ने परिजनों के इच्छानुसार मुरादाबाद बिलारी की मिथिलेश से विवाह किया। लेकिन वह प्रतापपुर की लड़की से प्रेम करता था। इसी के चलते वह उससे दूसरा विवाह करना चाहता था। जिसके लिये युवक का दो बार लड़की के परिजनों से विवाद भी हुआ। स्थानीय लोग बताते हैं नंदलाल का चाल चलन भी ठीक नहीं था। 


सात जन्म का वादा दो साल में खत्म
रामनगर। विवाह के समय सात फेरे और सात जन्म तक एक दूसरे का साथ निभाने का वादा। जिस पति ने अग्नि की परिक्रमा कर पत्नी को जिंदगी पर खुश रखने की कसम खाई। वहीं उसका हत्यारा निकला। मानवता की सभी हदें तोड़कर पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed