फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stop illegal liquor in Sanvlde

सांवल्दे में रोकें अवैध शराब

Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 18 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Stop illegal liquor in Sanvlde
सांवल्दे में रोकें अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। ग्राम सावल्दे में अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर महिला मंगल दल व अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया और कोतवाल संजय पांडे का घेराव किया। ग्रामीणों ने कोतवाल को सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो वे कोतवाली में धरना प्रदर्शन करने के साथ ही आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह महिला मंगल दल, माही लक्ष्मी पूजा महिला समूह, संयुक्त संघर्ष मोर्चा, ईको सेंसेटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति, देवभूमि विकास मंच व समाजवादी लोक मंच के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्राम सावल्दे में अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया।  उन्होंने कोतवाल का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 कहा कि गांव के कई लोग कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त हैं तथा आबादी के बीच बिक रही शराब के कारण गांव के आसपास के क्षेत्र का माहौल लगातार खराब होने के साथ ही छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नशे में कई परिवार भी तबाह हो रहे है। उन्होंने कहा कि शराब बिक्रेताओं को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर शराब माफिया गुंडागर्दी पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में की गई शिकायत के बाद कुछ दिन के लिए गांव में शराब पर रोक लगी थी लेकिन आज कल यह अवैध कारोबार पूरे जोरशोर के साथ चल रहा है। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। कोतवाल संजय पांडे ने इस मामले में ग्रामीणों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। 


इस दौरान प्रभात ध्यानी, मुनीष कुमार, मनमोहन अग्रवाल, ललित उप्रेती, महेश जोशी, संजय रावत, तुलसी जोशी, ललिता रावत, बीना देवी, आशा जोशी, सरस्वती जोशी, तुलसी जोशी, शांति देवी, बसंती देवी, नीमा देवी, नेहा देवी, बलली देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed