फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stone pelting in two groups at Gaula Gate, 11 people injured

गौला गेट पर दो गुटों में पथराव, 11 लोग घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting in two groups at Gaula Gate, 11 people injured
मारपीट में घायल अजय कुमार जायसवाल।
हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम बच्चों के विवाद में पथराव हो गया, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। आरोप है कि भीड़ को हटाने के लिए नाम पर एक दरोगा ने युवक को पीट दिया, जिस पर बखेड़ा हो गया और देर रात एक पक्ष के लोग दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर थाने में डटे रहे। इसके बाद कांग्रेस, भाजपा और सपा के नेता भी थाने पहुंच गए। बताया जा रहा है कि विवाद एक बालिका के साथ छेड़खानी को लेकर हुआ था।
विज्ञापन

राजपुरा और जवाहरनगर के बच्चे घूमने के लिए गौला गेट गए थे। शनिवार शाम नहाते समय बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद बड़े भी इस विवाद में कूद गए और उनमें भी हाथापाई हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग किसी तरह से शांत हो गए। बताया जाता है कि इसके बाद दोनों गुट के लोग एक दुकान पर चाय पीने के लिए बैठे तो उनमें बच्चों के विवाद को लेकर बहस हो गई और मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद गौला गेट के पास नदी किनारे दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे। पथराव में नाजिर, शाहिद, सितारा बेगम, अजीम, नाजिम, वकील, सेंटा, सोनू, अमर, विजय समेत 11 लोग घायल हो गए लेकिन कुछ लोगों के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। हंगामे के चलते कुछ लोग मौके से भाग गए। तीन घायलों ने बेस अस्पताल में इलाज कराया। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक भी मौके पर पहुंचे। बताया कि जांच से पता चला कि बच्चों के मामले में झगड़ा हुआ था, लेकिन झगड़े में बड़े लोग शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों के लोग रात में बनभूलपुरा थाने पहुंचे। आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने मुुन्ना अल्वी को पीट दिया, जिस पर लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया।
घटना की जानकारी पर सीओ शांतनु पाराशर मौके पर पहुंचे। इस बीच अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए थानाध्यक्ष से अनुरोध किया। मजहर का कहना था कि उन्होंने मुन्ना अल्वी को लोगों को समझाने के लिए बुलाया था।
दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े
गौला गेट जवाहर नगर क्षेत्र में हुए पथराव के बाद बनभूलपुरा थाने में भाजपा नेता मजहर नईम नवाब, सपा नेता शोएब अहमद और कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश पहुंच गए। इस दौरान थाने के सामने भीड़ जुटी थी। सभी नेता मुन्ना अल्वी को पीटने वाले के आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

वीडियो वायरल
पथराव के मामले में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है। गौला नदी के किनारे घटनास्थल पर आग भी जलती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed