फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   STH surgeon gave new life to the patient

Nainital News: एसटीएच के सर्जन ने दी मरीज को नई जिंदगी

Thu, 04 Dec 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 04 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
STH surgeon gave new life to the patient
एसटीएच।
हल्द्वानी। निजी चिकित्सालयों में चार बार पथरी का ऑपरेशन करा चुके गैस गोदाम रोड निवासी व्यक्ति को सुशीला तिवारी अस्पताल के डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी है।
विज्ञापन


गोल्ड कार्ड योजना तहत मरीज को इलाज मिलने के साथ ही परिजनों को आर्थिक सहायता मिली। लंबे समय से पथरी का दर्द झेल रहे महेश बोरा को डॉक्टरों राहत दिलाई है। मरीज महेश ने बताया कि पथरी की परेशानी होने पर निजी अस्पताल में सर्जरी हुई। दर्द बढ़ने पर उसने दूसरे निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया। राहत नहीं मिलने पर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में जाकर भी आराम नहीं मिला। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी ऑपरेशन सफल नहीं हो पाया। आखिर में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने पर सर्जरी विभाग के डॉ. प्रतीक शाक्य के नेतृत्व में सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. प्रतीक ने बताया कि कुछ समय पहले अस्पताल की ओपीडी में मामला आया था। करीब डेढ़ महीने भर्ती कर इलाज किया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर चला गया है। ऑपरेशन में प्रो. राजीव कुमार सिंह, डॉ. आकांक्षा गुप्ता की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed