{"_id":"672e7e05e05862dfda04a7b4","slug":"state-level-boxing-started-50-boxers-entered-the-ring-on-the-first-day-nainital-news-c-238-1-ntl1003-109545-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग शुरू, पहले दिन 50 मुक्केबाज रिंग में उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग शुरू, पहले दिन 50 मुक्केबाज रिंग में उतरे
Sat, 09 Nov 2024 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। संत अंथोनी इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई। इसमें प्रदेश के 13 जिलों से आईं 75 से ज्यादा बालिकाएं भाग ले रही हैं। पहले दिन अंडर-17 व 19 बालिका वर्ग के मुकाबलों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।
प्रधानाचार्य सिस्टर शोभा, फादर नेल्सन ने अतिथियों ने स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता संदीप गुसाई बंटी ने किया। मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार की इस पहल से प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल होगा। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में देवेंद्र जीना, दिनेश चंद्र, धर्मेंद्र बोरा, जोगेंद्र बोरा, पुष्पा दर्मवाल, अजय कुमार आदि शामिल रहे। जबकि अंतरराष्ट्रीय कोच देवेंद्र भट्ट बतौर ज्यूरी उपस्थित थे। ग्राम प्रधान शशि चनियाल, रजनी रावत, हरगोविंद रावत, रमेश जीना, राम दत्त चनियाल आदि रहे। संचालन नवीन पांडे ने किया।