फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State Conference

देश में फिर ‘कंपनी राज’ लाने की तैयारी

Mon, 13 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 13 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
State Conference

आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियंस (एक्टू) के नगर निगम सभागार में आयोजित पहले राज्य सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की श्रम नीतियों पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि देश में फिर से अंग्रेजों की तरह कंपनी राज लाने की तैयारी है। इसके खिलाफ लड़ाई तेज करनी होगी।

विज्ञापन


माले राज्य सचिव राजेंद्र प्रथोली ने कहा कि कारपोरेट घरानों के अच्छे दिन आ गए हैं। मोदी सरकार ने श्रम कानून में संशोधन और भूमि अधिग्रहण बिल के जरिए मजदूर, किसान विरोधी चरित्र उजागर कर दिया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक अनिल वर्मा ने कहा कि इलाहाबाद, गाजियाबाद आदि जगहों पर जब भी श्रमिकों पर जुल्म, उत्पीड़न हुआ, एक्टू ने संगठित तौर पर जवाब दिया। एक्टू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजा बहुगुणा ने कहा कि देश में एक बार फिर से कंपनी राज लाने की शुरुआत हो गई है। भूमि, प्राकृतिक संसाधनों की लूट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि रावत सरकार माफिया की सबसे बड़ी पैरोकार बनी हुई है। बैंक इंपलाइज यूनियन के एनसी खुल्बे ने आउट सोर्सिंग, ट्रिपल पी माडल, ठेके प्रथा को शोषण का हथियार बताया। राष्ट्रीय सचिव बीकेएस गौतम, राज्य सचिव केके बोरा, किसान महासभा के पुरुषोत्तम शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान मेहनतकश लोग एक हो, इंकलाब जिंदाबाद के नारे भी लगे। सम्मेलन में बहादुर सिंह जंगी, मास्टर निशान सिंह, कमला कुंजवाल, कैलाश पांडे, रमेश त्रिपाठी, दीपा पांडे, महेश आदि कर्मचारी मौजूद थे। पंजाबी इंकलाबी ने जनगीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम संगठनों ने दिखाई ताक
राज्य सम्मेलन में आशा हेल्थ वर्कर्स, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, लट्ठा मजदूर यूनियन, सीमैप आदि विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed