{"_id":"6797ef31cd2070a27d0065ed","slug":"state-agitators-enraged-by-comments-on-mountain-society-haldwani-news-c-337-1-hld1039-118540-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पर्वतीय समाज पर टिप्पणी से भड़के राज्य आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पर्वतीय समाज पर टिप्पणी से भड़के राज्य आंदोलनकारी
विज्ञापन
हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारियों ने ऋषिकेश में मेयर प्रत्याशी की जीत पर एक व्यक्ति की ओर से पहाड़ी समाज पर टिप्पणी करने पर नाराजगी जताई है। इस मामले में सोमवार को राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी को सौंपा।
कहा कि यदि दोषी की गिरफ्तारी न की गई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य हाेंगे। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर कोई पहाड़ी समाज का अपमान करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कमल जोशी, इंद्र मोहन जोशी, डीएन जोशी, राजेंद्र सुयाल, कंचन जोशी, तारा सिंह कोरंगा, दीपक रौतेला आदि थे। संवाद