{"_id":"6488c39a2d6ea50749064214","slug":"state-21-college-building-haldwani-news-c-8-1-hld1036-166464-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नौ महीने में प्रदेश के 21 महाविद्यालयों के पास होंगे अपने भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नौ महीने में प्रदेश के 21 महाविद्यालयों के पास होंगे अपने भवन
Wed, 14 Jun 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रदेश के 21 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के कार्य चल रहे हैं। मार्च 2024 तक भवनों का निर्माण कर महाविद्यालयों को हस्तांतरित करने का लक्ष्य है। प्रदेश के पांच महाविद्यालयों के लिए जमीन मिल गई है और इनके लिए भवन निर्माण की कार्रवाई जल्द शुरू होगी।
नौ महाविद्यालयों के लिए जमीन प्राप्त करने का कार्य अंतिम चरण में है। प्रदेश के 119 राजकीय महाविद्यालयों में से 84 महाविद्यालयों के पास भूमि और भवन उपलब्ध हैं जबकि 35 महाविद्यालय अस्थायी तौर पर अन्य भवनों में चल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने सभी महाविद्यालयों के भवन निर्माण की कार्यवाही तेज कर दी है।
इन महाविद्यालयों के भवनों का चल रहा निर्माण : गंगोलीहाट, ब्रह्मखाल, मीठीबेरी, रुद्रप्रयाग, घाट, दुर्गनाकुरी, पतलोट, भतरौजखान, कमांद, गणाई गंगोली, कल्जीखाल, नंदासैण, पाबौं, पावकी देवी, लमगड़ा, तल्ला सल्ट, मालधनचौड़, नारायणबगड़, दस्या और खिर्सू महाविद्यालयों में भवन निर्माण का कार्य गतिमान है। देवाल, गदरपुर, मासी, शीतलाखेत और पोखड़ा में जमीन मिल गई है और भवन निर्माण की कार्यवाही गतिमान है। पोखरी पट्टी क्वीली, हल्द्वानी शहर, रामगढ़, भूपतवाला (हरिद्वार), नानकमत्ता, खाड़ी, देहरादून शहर, नई टिहरी और मोरी महाविद्यालय के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
प्रदेश के 21 महाविद्यालयों के भवन निर्माण के कार्य चल रहे हैं। मार्च 2024 तक भवन हस्तगत कर दिए जाएंगे। पांच महाविद्यालयों के लिए जमीन मिल गई है। भवन निर्माण की कार्रवाई गतिमान है। नौ महाविद्यालयों के लिए जमीन प्राप्त करने की कार्रवाई अंतिम चरण में है।
आरएस भाकुनी, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग