{"_id":"6557aade0e034979020d62f4","slug":"startup-incubation-center-will-be-built-in-kumaon-university-nainital-news-c-238-1-ntl1002-930-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कुमांऊ विश्वविद्यालय में बनेगा स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कुमांऊ विश्वविद्यालय में बनेगा स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि में इनक्यूबेशन सेंटर के जल्द बनने की उम्मीद बढ़ गई हैं। देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत फैकल्टी मेंटर डवलपमेंट कार्यशाला अहमदाबाद गुजरात के भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लौटे कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कुमुद उपाध्याय ने इस संबंध में जल्द पहल करने की बात कही है।
अहमदाबाद से लौटने के बाद उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए स्टार्टअप एवं उद्यमिता विकास योजना को मूर्त रूप देने के लिए राज्य सरकार की ओर से देवभूमि उद्यमिता योजना शुरू की गई है। कहा कि गुजरात में हुई कार्यशाला में नवाचार, स्टार्टअप उद्यमिता, उत्तराखंड में स्टार्टअप के क्षेत्र में संभावनाएं, छात्र को उद्यमिता संबंधी जागरूकता एवं प्रोत्साहन दिया गया। डॉ. उपाध्याय ने बताया की वह शीघ्र ही कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत से मिल कर इस विषय में जानकारी साझा करेंगे। बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय में स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना का लक्ष्य है। केंद्र के माध्यम से स्टार्टअप के इच्छुक युवाओं को स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं को अमली जामा पहनाने में सहयोग दिया जाएगा।