फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Spent the night in panic

दहशत में गुजारी पूरी रात 

Mon, 30 May 2016 11:31 PM IST
सुरेश कांडपाल, नैनीताल।
सुरेश कांडपाल, नैनीताल। Updated Mon, 30 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
नारायण नगर क्षेत्र के करीब 50 परिवार दहशत में जीने को मजबूर हैं। क्षेत्र में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं है, जिससे क्षेत्र में कभी हादसा हो जाता है तो क्षेत्र निवासी किसी से संपर्क नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वह बारिश, आंधी, तूफान आने पर दहशत में रात भर सो नहीं पाते हैं कि कब कोई हादसा घट जाए। रविवार देर रात्रि में मूसलाधार बारिश से कैमिल्स बैक के नाले से बड़े-बड़े बोल्डर व पत्थर के साथ मलबे की आवाज से क्षेत्र के परिवार वाले कांप उठे।
विज्ञापन


क्षेत्र की आशा देवी (60) ने बताया कि वह देर रात करीब एक बजे पहाड़ से बोल्डर गिरने तथा तेज हवाओं के साथ पानी का बहाव देकर दहशत में आ गईं। जब घरों के अंदर मलबा घुसने लगा तो वह अपने पोते को खिड़की से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गईं।
विज्ञापन


इसी तरह प्रेमा देवी और रेनू देवी के घरों में जब मलबा और पानी घुसा तो उन्होंने आनन-फानन में दीवार को तोड़ कर पानी को दूसरी तरफ काट दिया, ताकि घर में पानी ना घुसे। सुनील ने बताया कि उसके दो पुत्र रात भर डरे-सहमे रहे। उनका सुबह स्कूल में टेस्ट भी था, लेकिन वह स्कूल भी नहीं जा पाए। चना देवी और हीरा देवी ने बताया कि रात में जब तेज आवाज के साथ पत्थर गिरने की आवाज आई फटाफट घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed