फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Special Puja trains are being run for passengers

Nainital News: यात्रियों के लिए चलाई जा रही विशेष पूजा ट्रेनें

Wed, 22 Oct 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 22 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Special Puja trains are being run for passengers
प्रतीकात्मक
लालकुआं। दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने विभिन्न स्टेशनों से देश के प्रमुख नगरों के लिए पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे प्रशासन के अनुसार इज्जतनगर मंडल के लालकुआं से राजकोट, कोलकाता, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं प्रयागराज जंक्शन के बीच और टनकपुर से अछनेरा और काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये सभी ट्रेनें मंडल को कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, राजकोट, वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज जैसे महानगरों से सीधे जोड़ रही हैं। रेल प्रशासन के अनुसार वर्तमान में मंडल से प्रतिदिन औसतन 45 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। हाल ही में मंडल में 46 कोचों की वृद्धि और पांच नई मेमू/डेमू रैकों का संचालन शुरू किया गया है जिससे प्रतिदिन लगभग 12,000 यात्रियों की आवागमन क्षमता में वृद्धि हुई है। यह सुविधा बरेली सिटी–टनकपुर–रामनगर–मुरादाबाद– लालकुआं सर्किट में विशेष रूप से प्रभावी सिद्ध हो रही है। इन विशेष ट्रेनों से क्षेत्रीय यात्रियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों को सीधा लाभ मिल रहा है। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि मंडल सदैव अपने सम्मानित रेल यात्रियों की सुरक्षित, आरामदायक और संतोषजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed