फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sparks came out due to short circuit in Uttarakhand roadways bus in haldwani

सांसें अटकीं: चिंगारी के साथ बस से उठा धुआं...35 यात्रियों में चीखपुकार, लोगों ने चालक-परिचालक से की अभद्रता

Thu, 18 Jul 2024 11:08 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Jul 2024 11:08 AM IST
सार

हल्द्वानी से टनकपुर जा रही रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां निकलने से 35 यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों और चालक-परिचालक ने धुएं और चिंगारियों का शांत किया।

विज्ञापन
Sparks came out due to short circuit in Uttarakhand roadways bus in haldwani
चिंगारी के साथ बस से उठा धुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी से टनकपुर जा रही रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां निकलने से 35 यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों और चालक-परिचालक ने धुएं और चिंगारियों का शांत किया। घटना से गुस्साए यात्रियों ने चालक-परिचालक के साथ धक्का मुक्की भी कर दी। बाद में चालक इसी बस को लेकर टनकपुर रवाना हुआ।

विज्ञापन

टनकपुर डिपो की 44 सीटर बस (यूके 07 पीए 2934) बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सवारियों को लेकर हल्द्वानी स्टेशन से टनकपुर के लिए रवाना हुई। बताते हैं कि बनभूलपुरा के निकट रेलवे फाटक को पार करने के बाद बस जैसे ही चोरगलिया रोड पर बढ़ी तो अचानक इंजन के पास बस में चिंगारियां निकलने लगीं। चिंगारी के साथ धुआं उठता देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक के ब्रेक मारते ही लोग जान बचाने के लिए मुख्यद्वार के साथ ही खिड़की से बाहर निकले। इस दौरान चालक भरत पाठक ने बैटरी का तार खींचा और परिचालक के साथ कुछ सवारियों ने रेत डाला तो चिंगारियां निकलना बंद हुईं। इसके बाद सवारियों ने खटारा वाहन चलाने पर चालक भरत पाठक और परिचालक चंद्र मोहन पांडे के साथ अभद्रता और धक्कामुक्की भी की। कुछ लोगों ने मामला शांत कराया। करीब आधे घंटे बाद बस को सवारियां समेत टनकपुर के लिए रवाना किया गया। टनकपुर के एआरएम नरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि बस पूरी तरह सुरक्षित है। शॉर्ट सर्किट की वजह से धुंआ उठने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand News: हल्द्वानी में अरबों की सरकारी जमीन की स्टांप पर खरीद-बिक्री, 15 एकड़ भूमि पर प्रशासन की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक भारत पाठक की सूझबूझ से टला हादसा
चालक भरत पाठक ने बैटरी के ऊपर लगी तारों का बड़ी सूझबूझ से निकाला जिससे सेल्फ में करंट आना बंद हो गया और चिंगारियां शांत हो गई। इधर, हल्द्वानी के सहायक महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह रावत ने घटना की जानकारी मिलने पर अपने डिपो से संबंधित केंद्र प्रभारियों और चालक-परिचालकों के साथ चर्चा की। सभी को बसों को तकनीकी रूप से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed