{"_id":"85fb4bd65905beb17f416a37f142636d","slug":"sonia-gandhi-we-believe-our-itminan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया हमारा इत्मिनान राहुल हमारा विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया हमारा इत्मिनान राहुल हमारा विश्वास
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Sun, 10 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि मेक इंडिया और स्वच्छ भारत का सपना शब्दों के बाण और भाषण से नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और धरातल पर कार्य से सच होगा। उन्होंने कहा कि सोनिया हमारा इत्मिनान थी, राहुल हमारा विश्वास है। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की सराहना भी की।
राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली से देश की अंतरराष्ट्रीय तस्वीर बनती है। उन्हें 16 वर्षों तक दिल्ली की सेवा करने का मौका मिला। इस दौरान सीएनजी, मेट्रो, हरियाली, विश्व का बेहतर एयरपोर्ट समेत अन्य विकास से समूची दिल्ली और देशवासी अवगत हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को नेहरू परिवार पर शुरुआत से ही विश्वास है, जो आज भी कायम है। पार्टी अध्यक्ष रहते हुए सोनिया गांधी ने 18 वर्ष मेहनत की। इसमें दो बार केंद्र में कांग्रेस सत्ता में रही। उन्होेंने ही भाजपा के साइन इंडिया को पांच साल के शासन में समेट दिया था। अब राहुल के कार्यों से कांग्रेस की उम्मीद जगी है।
केजरीवाल सरकार के सवाल पर उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट गर्वनर, एमसीडी, केंद्र्र से नाइत्तफाकी से दिल्ली को नुकसान हो रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की तारीफ की। कहा कि उनके पास केंद्र व राज्य का अनुभव समेत बेहतर विजन है, जिसका लाभ प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 2013 में केदारनाथ समेत सूबे में आई आपदा के बाद बेहतर राहत, बचाव और फिर से पुनर्स्थापना की पहल से देश भर में प्रदेश की छवि बेहतर हुई है। इस मौके पर संसदीय सचिव सरिता आर्या मौजूद थीं।