फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sonakshi Singh

संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में नैनीताल की सोनाक्षी को मिली 747वीं रेंक

Fri, 13 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूराे/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Fri, 13 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Singh
सोनाक्षी सिंह - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल। हौसला बुलंद हो तो हर मंजिल आसान हो जाती है। खुद पर भरोसा रखें और मेहनत करते रहें तो सफलता जरूर मिलती है। यह कहना है संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 747वीं रेंक हासिल करने वाली नैनीताल की मेधावी छात्रा सोनाक्षी सिंह तोमर का। सोनाक्षी ने कहा कि माता-पिता शुरू से ही चाहते थे कि मैं पढ़-लिख कर देश के विकास में अपना योगदान दूं।
विज्ञापन


इसी को मैने अपना लक्ष्य बनाया और आज नतीजा सामने है। मूल रूप से पौड़ी जिले के तहसील लैंसडाउन स्थित ग्राम गुमखाल निवासी सोनाक्षी सिंह तोमर के पिता मुकेश तोमर क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी हैं तथा वर्तमान में कुमाऊं मंडल विकास निगम नैनीताल के पर्यटन अनुभाग में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर तैनात हैं जबकि माता पुष्पा तोमर भारतीय स्टेट बैंक नैनीताल में स्पेशल असिस्टेंट हैं।
विज्ञापन


सोनाक्षी ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सेंट मैरी कालेज से की। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं सोनाक्षी ने हाईस्कूल की परीक्षा 91.3 फीसदी तथा इंटर की परीक्षा 92.3 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की। उसके बाद उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र विषय में ऑनर्स किया। फिर दिल्ली ओपन यूनिवर्सिटी से एमए समाजशास्त्र किया। पहले प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की प्री परीक्षा उत्तीर्ण की। दूसरे प्रयास में प्री परीक्षा के साथ मुख्य परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली थी लेकिन इंटरव्यू में रह गईं। अब तीसरे प्रयास में उन्होंने कामयाबी हासिल कर ली ही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed