{"_id":"5ded164a8ebc3e1be4696e24","slug":"son-committed-suicide-after-mother-scolding-to-not-see-tv-haldwani-news-drn3286525113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने टीवी देखने से मना किया तो युवती ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने टीवी देखने से मना किया तो युवती ने खाया जहर, मौत
Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
टीवी देखने पर मां ने डांटा तो युवती ने जहर खा लिया। मामला भिकियासैंण तहसील के सबोली गांव का है। उसे राजकीय अस्पताल रानीखेत लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
सबोली गांव निवासी रेवती देवी भवन निर्माण में मजदूरी करती हैं। शनिवार की शाम उनकी 19 वर्षीय बेटी बबीता पड़ोस में टीवी देखने गई थी। काम से घर लौटी मां ने बबीता को डांटा। मां की डांट से नाराज होकर बबीता खेतों की तरफ चली गई। कुछ देर बार बबीता की चिल्लाने की आवाज आई। परिजन खेतों की तरफ गए तो वह वहां उल्टियां कर रही थी। परिजन तत्काल उसे भिकियासैंण अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यहां डॉक्टरों ने उसे राजकीय चिकित्सालय रानीखेत के लिए रेफर कर दिया। 108 के माध्यम से बबीता को रानीखेत अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दीप पार्की ने कहा कि प्रथमदृष्टया जहर से मौत का अंदेशा है।
विज्ञापन
अस्पताल में मृतका की मां रेवती देवी के अलावा ताई परूली देवी भी पहुंची थीं। बबीता के पिता राजेंद्र सिंह की मौत 14 साल पहले हो गई थी। उसकी एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। मां रेवती देवी मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण कर रही थी।