{"_id":"570fd76a4f1c1b62394a6b1e","slug":"sold-handcart-disease-eateries-invoice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी बेच रहे ठेले, ढाबों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी बेच रहे ठेले, ढाबों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 14 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खाद्य नमूने लेती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटलों के पैक्ड फूड की सैंपलिंग तक सिमटे खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर अब ठेलों, ढाबों पर खाने के साथ बीमारी परोसने वालों पर पड़ गई है। गुरुवार को अमर उजाला द्वारा ठेलों ढाबों पर बिक रहे खुले भोजन को प्रमुखता से छापने पर खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले में खाना, जूस आदि बेच रहे दुकानदारों का चालान करने के साथ ही खराब खाने को नष्ट किया। टीम ने दुकानों से खाने के सैंपल भी लिये।
अमर उजाला की खबर से सतर्क हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलास टम्टा के नेतृत्व में सबसे पहले स्टेडियम रोड पर स्थित अपने कार्यालय के बाहर लगे ठेलों की जांच की। इसके बाद कोतवाली के बाहर गन्ने का जूस व खाना बेच रहे ठेले वालों का चालान किया। टीम ने रोडवेज स्टेशन पर शौचालय के बगल में चाट पकौड़ी वाले को नोटिस दिया। शमा शाकाहारी भोजनालय से पकी हुई दाल का सैंपल भी लिया।
ठंडी सड़क पर पहुंचकर टीम द्वारा पांच ठेलों पर खुले में बिक रहे नूडल्स व समोसे नष्ट कराये गये और साफ सफाई न मिलने पर दस दुकानदारों को व्यवस्था में सुधार करने के लिए सात दिन का समय दिया तथा दो ठेलों के फूड लाइसेंस न होने पर उनका चालान किया। नैनीताल रोड पर निकली टीम को विशाल मेगा मार्ट के सामने चिकन चार्ली रेस्टोरेंट में चिकन पर मक्खियां भिनभिनाती दिखीं जिस पर उसका भी चालान किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलास टम्टा के अनुसार गर्मी के मौसम में खुले खाने से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जायेगा।