{"_id":"685c377d97d95b5f790913b0","slug":"solar-technician-trade-could-not-be-started-in-the-states-iti-haldwani-news-c-8-hld1027-588242-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: प्रदेश के आईटीआई में शुरू नहीं हो पाया सोलर तकनीशियन ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: प्रदेश के आईटीआई में शुरू नहीं हो पाया सोलर तकनीशियन ट्रेड
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सोलर तकनीशियन ट्रेड इस वर्ष भी शुरू नहीं हो पाएगा। शासन की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद भी विभाग इसके लिए अब तक आवश्यक संसाधन नहीं जुटा पाया है।प्रदेश में वर्तमान में लगभग 110 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं। इन संस्थानों में विभिन्न ट्रेड संचालित हो रहे हैं। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग की ओर से करीब दो वर्ष पहले शासन को राज्य के आईटीआई में सोलर तकनीशियन ट्रेड संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इस ट्रेड को संचालित करने की अनुमति प्रदान की है लेकिन संसाधनों के अभाव में यह अब तक शुरू नहीं हो पाया है। इस सत्र में भी इसका संचालन नहीं हो पाएगा। वर्तमान समय में सोलर तकनीशियन की डिमांड बढ़ रही है। लोग बिजली का खर्च बचाने के लिए अपने घरों में सोलर प्लांट लगा रहे हैं। इन प्लांट को फिट करने और ठीक करने के लिए सोलर तकनीशियन की मांग है।