{"_id":"65dcf972c5408014190d9519","slug":"solar-power-fencing-damaged-in-devidhura-nainital-news-c-238-1-shld1020-103288-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: देवीधूरा में सोलर पावर फेंसिंग क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: देवीधूरा में सोलर पावर फेंसिंग क्षतिग्रस्त
Tue, 27 Feb 2024 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर के देवीधूरा गांव में जंगली जानवरों की रोकथाम के लिए वन विभाग ने पिछले साल सोलर पावर फेंसिंग (तारबाड़) लगाई थी जो कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। अब तारबाड़ में करंट नहीं होने से जंगली जानवर गांव में पहुंचकर खेती को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं तेंदुओं की दस्तक भी ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ने लगी है।
बता दें कि दो वर्ष पूर्व कालाढूंगी क्षेत्र से जमीरा होते हुए लगभग दस से ज्यादा हाथी जंगल के रास्ते देवीधूरा गांव में घुस गए थे। इसके बाद वन विभाग ने देवीधूरा में जंगली जानवरों का प्रवेश रोकने के लिए सोलर पावर फेंसिंग (तारबाड़ ) योजना बनाई। वर्ष 2022 में नवंबर में वन विभाग ने देवीधूरा में एक किलोमीटर क्षेत्र में तारबाड़ किया। मेंटेनेंस नहीं होने से तारबाड़ क्षतिग्रस्त हो गई है। वन्यजीवों का आतंक बढ़ने पर ग्रामीण सोलर पावर फेंसिंग की मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने बताया कि जल्द ही सोलर पावर फेंसिंग लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी। ग्रामीणों को भी तारबाड़ का ध्यान देना होगा।