फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Social media against Raj Babbar

सोशल मीडिया पर राजबब्बर का विरोध

Wed, 11 Mar 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Wed, 11 Mar 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
Social media against Raj Babbar

विज्ञापन

राजबब्बर को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। वह सोशल मीडिया में जमकर शब्दवाण(कमेंट कर) चलाकर अपना गुस्सा जताया। लोगों का कहना है कि फिर तो ...मुख्यमंत्री भी बाहर का हो। नाराजगी इस बात की है कि आखिरकार एक भी उत्तराखंड में व्यक्ति ऐसा नहीं मिल, जो राज्यसभा जा सके। वह फेसबुक, व्हॉटसएप, ट्वीटर सहित तमाम सोशल साइट्स और चैटिंग एप्स के अपनी भवनाओं को शेयर कर रहे हैं।

लक्ष्मण कुमार आर्य कहते हैं कि ये गलत है। क्या उत्तराखंड में कोई नहीं  जो राज्यसभा में जा सके। फिर तो सीएम भी बाहर का हो। जगदंबा भट्ट कहते हैं कि कांग्र्रेस का सफाया हो रहा है, मगर फिर भी वही हाल है। सुनील नेगी कहते हैं कि कई क्षमतावान लोग उत्तराखंड और कांग्रेस में हैं, जो उम्मीदार बन सकते थे। विकास भट्ट कहते हैं कि उत्तराखंड के लोग को होश आना चाएि और विरोध करना चाहिए। हरेंद्र सिंह असवाल कहते हैं कि सीएम और किशोर उपाध्याय का घेराव होना चाहिए। काशीपुर के कांग्रेसी नेता अब्दुल कादिर ने लिखा है कि ‘राजबब्बर को बधाई, मगर इस बार पूर्व सांसद केसी बाबा को राज्यसभा भेजा जाना चाहिए था’।

विज्ञापन


राहुल ने लिखा है कि ‘गाजियाबाद से हारे हैं उन्हें फिर हारने को भेज दिया’। शमशेर चंद ने लिखा है कि ‘क्या उत्तराखंड में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं था जो राज्यसभा का प्रत्याशी बन सके’। हीरा सिंह अधिकारी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भागवत सिंह ने लिखा है कि फिर हुई उत्तराखंड की उपेक्षा। मोहित कुमार ने लिखा है कि कांग्रेस ऐसी ही गलतियां हर बात करती है। कई लोग इसी तरह के मैसेज व्हॉट्सएप पर एक दूसरे को भेज रहे हैं। सुनील नेगी कहते हैं कि यह कांग्रेस पार्टी के लिए ही शर्मनाक है। विनोद चंदोला सवाल करते हैं कि क्या किसी बुद्धिजीवी को निर्दलीय जिताया जा सकता है। संगीता, देव सिंह रावत, श्रीकृष्णा पुनेठा, सुमंत मिश्रा, हरीश मैखुरी, जलबिर फसर्वाण ने कमेंट कर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed