फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   So far, only 18 percent of the disabled have been able to make UDID.

अब तक सिर्फ 18 प्रतिशत दिव्यांगों के ही बन पाए यूडीआईडी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
So far, only 18 percent of the disabled have been able to make UDID.
हल्द्वानी। प्रदेश में अब तक सिर्फ 18 प्रतिशत दिव्यांगों के ही विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) बन पाए हैं। समाज कल्याण से एक लाख 18 हजार दिव्यांगों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। इसमें 20718 दिव्यांगों के कार्ड बन चुके हैं। यूडीआईडी पोर्टल से 31544 दिव्यांगों के आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भारत सरकार के माध्यम से दिव्यांगों को यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चिकित्सकीय परीक्षण में 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांगजन इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में निहित प्रावधानों के अनुसार प्रत्येक दिव्यांग को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए यूनिक डिसएबिलिटी आईडी नंबर दिया जा रहा है ताकि सरकार की ओर से उन्हें आसानी से सभी सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन

इनसेट
किस जिले मेें कितने यूडीआईडी कार्ड बने
जिला आवेदन कार्ड
अल्मोड़ा 1417 976
बागेश्वर 1707 1635
चमोली 2129 1149
चंपावत 972 446
देहरादून 3607 643
हरिद्वार 4347 4020
नैनीताल 4751 3482
पौढ़ी 2693 1023
पिथौरागढ़ 1675 595
रुद्रप्रयाग 1352 971
टिहरी 2562 2283
यूएस नगर 3407 3091
उत्तरकाशी 925 404
कोट
यूडीआईडी कार्ड बनाने का कार्य जारी है। सभी जिलों से कार्ड के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक बीस हजार से अधिक दिव्यांगों के कार्ड बन चुके हैं। अधिक से अधिक दिव्यांगों को इसका लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वासुदेव आर्या, उपनिदेशक, समाज कल्याण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed