{"_id":"61eef3ce16e38f1ab27309d2","slug":"snowfall-in-the-low-lying-areas-of-nainital-crowd-of-tourists-nainital-news-hld451876882","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल के निचले क्षेत्रों में बर्फबारी, सैलानियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल के निचले क्षेत्रों में बर्फबारी, सैलानियों की भीड़
विज्ञापन
नैनीताल के सूखाताल स्थित टीआरसी में जमीं बर्फ।
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को शहर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ निचले इलाकों में भी बर्फबारी हुई। हालांकि निचले क्षेत्रों में बर्फ ज्यादा समय तक नहीं टिकी और बारिश के कारण पिघल गई। सातवें दौर के हिमपात के बाद पूरा शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में है।
सोमवार को सुबह से ही नैनीताल में मौसम खराब था। सुबह करीब नौ बजे से बर्फबारी शुरू हुई, जो लगभग 11 बजे तक चलती रही। उसके बाद दिनभर हल्की बारिश होते रही। दोपहर 12 बजे के बाद कोहरा छा गया। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब 6 इंच तो निचले क्षेत्रों में 2 इंच बर्फ गिरी।
दूसरी ओर झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के मुताबिक झील के जलस्तर में सोमवार को एक इंच की बढ़ोत्तरी हुई। नैनीझील का जलस्तर नौ फीट ढाई इंच पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक 24 घंटे में 16 मिली मीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान तीन तथा न्यूनतम तापमान -एक डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
नैनीताल-पंगूट-किलबरी मोटर मार्ग बंद
नैनीताल। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश और बर्फबारी के बाद नैनीताल-पंगूट-किलबरी मोटर मार्ग पर अधिक बर्फबारी होने की वजह से यह मार्ग वाहनों के लिए बंद है। मार्ग से बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। सुबह के वक्त बंद हुआ कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग साढ़े तीन बजे खोल दिया गया।