फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snowfall in Munsyari

पहले बर्फ फिर ट्रक ने रोकी मुनस्यारी रूट में वाहनों की राह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in Munsyari
थल - मुनस्यारी में बीच सड़क पर खराब ट्रक। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी/पिथौरागढ़। थल-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर बर्फबारी के कारण रात भर वाहन फंसे रहे। रविवार को बर्फ पिघलने के बाद यातायात सुचारु हुआ। इस बीच, एक ट्रक बीच सड़क पर खराबी हो गया। इससे मार्ग पर घंटों यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

शनिवार दिन भर बर्फबारी होने से शाम के समय कालामुनि से लेकर मुनस्यारी तक बर्फ की चादर बिछ गई थी। इसके चलते मुनस्यारी की ओर जा रहे वाहन रास्ते में ही फंस गए। रविवार सुबह भी मौसम खराब रहा। इसके चलते सुबह के समय वाहन खड़े रहे। बर्फ पिघलने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। इसी बीच सामान लेकर मुनस्यारी की ओर जा रहा ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। इससे सड़क पर वाहनों का संचालन फिर से ठप हो गया। घंटों तक यातायात ठप होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में हुई 12.3 मिमी बारिश
पिथौरागढ़। जिले में शनिवार रात मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। निचले इलाकों में बारिश हुई। इसके चलते रविवार सुबह कड़ाके की ठंड रही। दोपहर में बादल छंटने के बाद धूप खिली, जिससे कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पिथौरागढ़ में 6.4 मिमी, गंगोलीहाट में 8.0 मिमी, बेड़ीनाग में 12.3 मिमी, डीडीहाट में 3.5 मिमी, मुनस्यारी में 3.0 मिमी, धारचूला में 3.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed