फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snowfall in Dharchula

धारचूला की दारमा और व्यास घाटी के गांवों में हुआ एक फुट हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Dharchula
बर्फ से लकदक सीमांत जिले पिथौरागढ़ के धारचूला की दारमा घाटी का बालिंग गांव। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में में बृहस्पतिवार रात जमकर बर्फबारी हुई। धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों में एक से दो फुट बर्फ गिरी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी आसमान में दिन भर बादल छाये रहे। इस कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। अभी तक प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं होने से सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते दिखे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात धारचूला के दारमा घाटी के 14 गांवों में और व्यास घाटी के सात गांवों में हिमपात हुआ। घरों और खेतों पर करीब एक तो पहाड़ियों पर दो फुट तक बर्फ गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि इस साल की ये चौथी बर्फबारी है। बताया कि व्यास घाटी में सड़क निर्माण कार्य के कारण गांवों में वर्तमान में काफी लोग कार्य कर रहे हैं। ठंड बढ़ने से लोगों को कार्य करने में दिक्कतें आ रही हैं।

दारमा घाटी के उच्च हिमालयी गांवों से अधिकतर लोग वर्तमान में निचली घाटियों में आ गए हैं। वर्तमान में सीमा की सुरक्षा में लगे जवान ही वहां मौजूद हैं। बृहस्पतिवार की रात को जिले के सभी विकासखंडों में पांच मिमी से लेकर 11 मिमी तक बारिश हुई।
कहा कितनी बारिश
धारचूला- 11 मिमी
मुनस्यारी-9.2 मिमी
बेड़ीनाग- 09 मिमी
पिथौरागढ़- 08.6 मिमी
डीडीहाट- 06 मिमी
गंगोलीहाट-05 मिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed