फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smile, you are in Haldwani... here roads are dug more than built.

Nainital News: मुस्कराइये आप हल्द्वानी में हैं... यहां सड़क बनती कम, खुदती ज्यादा हैं

Wed, 03 Dec 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 03 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Smile, you are in Haldwani... here roads are dug more than built.
वार्ड-36 स्थित कैलाश व्यू कालोनी में हो रहा सीसी सड़क का निर्माण। संवाद - फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।
हल्द्वानी। विभागों में सामंजस्य नहीं होने के कारण शहर में विकास कार्यों के नाम पर जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। कई इलाकों में लंबे समय खोदी गई सड़कें अब तक नहीं बन पाई हैं। कई क्षेत्रों में बिना प्लानिंग के रोडें बनाई जा रही हैं लेकिन वहां फिर खोदाई की जानी है। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ने वाली है। एचपीसीएल की ओर से शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। गली-मोहल्लों में यह काम करने के बाद अब मुख्य मार्गों की बारी है। सड़कें खोदने के लिए लोक निर्माण विभाग से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन




केस-एक

नवाबी रोड पर मई 2024 में हॉटमिक्स किया गया था। शहर के बीचोंबीच स्थित इस मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। अब इस सड़क की खोदाई कर गैस पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसमें कुल्यालपुरा चौराहे से जेल रोड तिराहे तक खोदाई होनी है।
विज्ञापन




केस-दो

वार्ड-36 स्थित कैलाश व्यू कॉलोनी में गैस पाइपलाइन बिछाने का काम होना है। यहां इन दिनों यूयूएसडीए सीसी सड़क बना रहा है। अब यहां फिर से खोदाई की जाएगी जिससे पैसे की बर्बादी के साथ कॉलोनीवासी परेशानी झेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






वार्ड में जवाहर कॉलोनी वाली सड़क भी बना दी है लेकिन वहां गैस पाइपलाइन बिछाई जानी है। पूर्व में तत्कालीन डीएम के सामने यह मामला उठा था, इस पर उन्होंने कहा था कि जल्द लाइन नहीं बिछाई तो पांच साल तक एनओसी नहीं दी जाएगी। तनुजा जोशी, पार्षद वार्ड-36





गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए नवाबी रोड की अनुमति मांगने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है। नियमों के तहत ही इस पर विचार किया जाएगा। हरीश जोशी, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग






प्रशासन की मध्यस्थता में हुई बैठक में तय किया था कि एचपीसीएल कैलाश व्यू कॉलोनी में जल्द गैस पाइपलाइन डाल दे। अन्यथा पांच साल तक सड़क खोदने की एनओसी नहीं मिलेगी। प्रशासन के निर्देश पर ऐसे क्षेत्रों में सड़कें बनाई जा रही हैं। कुलदीप सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूयूएसडीए

वार्ड-36 स्थित कैलाश व्यू कालोनी में हो रहा सीसी सड़क का निर्माण। संवाद

वार्ड-36 स्थित कैलाश व्यू कालोनी में हो रहा सीसी सड़क का निर्माण। संवाद- फोटो : गंध कुटी में पूजा करते थाइलैंड के अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed