{"_id":"5862af3b4f1c1b8940eecab3","slug":"skeleton-found-near-ramnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर के पास मिला कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर के पास मिला कंकाल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
रामनगर के पास मिला कंकाल
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर। छोई के जंगल में नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस मृतक के जंगली जानवर का शिकार होने का अंदेशा लगा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का खुलासा हो सकेगा। पुलिस को खबर मिली कि छोई के निकट सुंदरवन नाले में एक नरकंकाल पड़ा है।
विज्ञापन
सीओ मिथिलेश कुमार, कोतवाल विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई भूपेंद्र बृजवाल, एसआई विपिन जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नरकंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राठौर ने बताया दो हिस्सों में कंकाल मिला है, जिससे मृतक के जंगली जानवरों का शिकार होने की संभावना है। वह पूरी तरह गल चुका है। काली पेंट और काली शर्ट भी बरामद हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शिनाख्त के लिए आस-पास के थानों और कोतवालियों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन