फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six years later would again endoscopy Sth

छह साल बाद एसटीएच में फिर होगी एंडोस्कोपी 

Sat, 19 Mar 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 19 Mar 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में बदहाल मशीनों के दिन बहुरने लगे हैं। मरीजों को छह वर्षों बाद फिर से एंडोस्कोपी की सुविधा मिलेगी। एंडोस्कोपी मशीन आज से शुरू हो गई। 15 दिनों से खराब पड़ी एमआरआई मशीन भी शुरू हो गई है। सुशीला तिवारी अस्पताल में मरीजों की एंडोस्कोपी की सुविधा वर्ष 2000 से मिल रही थी। वर्ष 2010 में मशीन खराब हो गई थी। मरीजों को एंडोस्कोपी कराने के लिए निजी चिकित्सालयों में जाना पड़ता है।

विज्ञापन


निजी चिकित्सालयों में एंडोस्कोपी की जांच काफी महंगी है। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि 40 लाख रुपये से नई मशीन आई है और शुक्रवार शुरू हो गई है। मरीजों को अब एंडोस्कोपी की सुविधा एसटीएच में मिलेगी। मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. अशोक के नेतृत्व में मशीन का संचालन होगा।
विज्ञापन


एसटीएच में ब्रांकोस्कोप की दो मशीनें आई हैं। एक मशीन पीडियाट्रिक्स में और एक एनस्थीसिया विभाग में रहेगी। ब्रांकोस्कोप मशीन से फेफड़ों की जांच होती है। एमएस डा. पांडेय ने बताया कि 15 दिनों से खराब पड़ी एमआरआई मशीन भी ठीक हो गई है। आज मरीजों के एमआरआई भी हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed