फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six days after marriage, a young man was found lying unconscious in the forest, died

शादी के छह दिन बाद जंगल में बेसुध पड़ा मिला युवक, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Six days after marriage, a young man was found lying unconscious in the forest, died
मृतक- नीरज (फाइल-फोटो) संवाद - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। घर से कुछ ही दूर जंगल में एक युवक अंतिम सांसें गिन रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छह दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पुलिस ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जतायी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बजुनिया हल्दू कोटाबाग निवासी नीरज (27) किसान थे। 11 जून को उनकी शादी गरमपानी की खैरना निवासी रजनी से हुई थी। बुधवार की सुबह 8 से 9 बजे के बीच नीरज घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में बेसुध जमीन पर पड़े थे। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने जब नीरज को देखा तो परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन नीरज को एसटीएच में भर्ती कराया, जहां दोपहर 1:20 बजे नीरज ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नीरज के चचेरे भाई कमल बुडलाकोटी ने बताया कि बीती 15 अप्रैल को नीरज सुबह नीरज घर से किसी काम की बात कहकर निकला था और काफी देर तक घर नहीं लौटा था। कालाढूंगी एसओ राजवीर सिंह नेगी ने जहरीला पदार्थ खाने की वजह से मौत होने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। वहीं चचेरे भाई कमल ने नीरज को हिम्मती बताते हुए आत्महत्या की बात से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed