फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sir, you are bridging the canals, also remove the constipations on the old ones.

Nainital News: साहब नहरें तो पाट रहे हो, पुरानों पर कब्जों को भी हटवा दो

Mon, 08 May 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 08 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sir, you are bridging the canals, also remove the constipations on the old ones.
हल्द्वानी। हल्द्वानी नहरों के बीच बसा शहर है। यहां पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो नहरों को कवर कर मार्ग को चौड़ा करने की योजना बनी। इसमें करोड़ों का खर्च हुआ। हाल यह है कि जिस उद्देश्य के लिए नहरों को चौड़ा किया गया वो बेमानी साबित हो रहे हैं। नहर चौड़ी होने के बाद फुटपाथ पर कब्जा हो चुका है लेकिन अफसरों को इसे देखने की फुर्सत नहीं है।
विज्ञापन

काठगोदाम काॅल टैक्स से लेकर क्रियाशाला सुशीला तिवारी अस्पताल तक सात किलोमीटर नहर को कवर किया गया था। नहर को कवर कर सड़क बनाए हुए करीब सात सात साल हो गए हैं। अब इस सड़क पर करीब 110 ठेले-फड़ लग चुके हैं। नहर कवरिंग मार्ग पर दोनों तरफ तीन सौ से अधिक दुकान, बैंक, अस्पताल से लेकर बैंक्वेट हाॅल चल रहे हैं। इनमें से अधिकतर प्रतिष्ठानों के वाहन भी नहर कवरिंग वाली सड़क पर खड़े होते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा होती है। वहीं, दो नहरिया से पानी की टंकी के हिस्से वाली सड़क में कारों की अवैध पार्किंग है। अब सिंचाई विभाग एसबीआई से मुखानी तक नहर कवरिंग कर रहा है। इसी तरह आरटीओ रोड पर नहर को कवर कर मार्ग बनाने का काम चल रहा है। इनका नहरों को पाटने के बाद संबंधित विभाग कब्जे होने से रोक पाएंगे या नहीं इसका जवाब भविष्य में छिपा है।
विज्ञापन



मुखानी सड़क पर भी कब्जेदारों की पौ बारह
जिला प्रशासन ने मुखानी चौराहे और कालाढूंगी मार्ग को चौड़ा किया जिससे वाहनों का संचालन बेहतर ढंग से हो सके। इसमें अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया पर हाल यह है कि मार्ग और चौराहे पर अतिक्रमण की भरमार है। मार्ग पर अवैध पार्किंग बनी रहती है। खासकर शाम को कालाढूंगी मार्ग पर जगह-जगह पर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रियाशाला से एसटीएच गेट संख्या-दो का भी हाल खराब
क्रियाशाला के पास से स्वामी राम कैंसर संस्थान होते हुए एसटीएच के गेट संख्या-दो तक भी नहर को कवर किया गया, जिससे अस्पताल आदि को जाने वाले लोगों को सुगमता रहे। शहरवासी अंदर से होते हुए सीधे रामपुर रोड पर जा सके लेकिन इस मार्ग पर भी जगह-जगह कब्जा हो चुका है। स्वामी राम कैंसर संस्थान से अस्पताल के गेट संख्या-2 तक अवैध पार्किंग बन चुकी है।



यहां पर नहर को कवर करने का का चल रहा काम
हल्द्वानी। चंबल पुल से चौफुला तक नहर को कवर करने का काम चल रहा है। दूसरे चरण में आगे की योजना प्रस्तावित है। इसी तरह ऊंचापुल के पास आरटीओ कार्यालय होते हुए नहर को कवर किया जा चुका था। एसबीआई से मुखानी तक नहर को कवर कर मार्ग को चौड़ा करने का काम चल रहा है।


उच्चाधिकारियों की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले से ही आदेश दिए जा चुके हैं। हमें भी अतिक्रमण होने की जानकारी आ रही है। पूर्व में भी अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की गई थी। आगे भी जारी रहेगी।

-ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी

अतिक्रमण को लेकर मुनादी कराई जाएगी। नगर निगम अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त है। नहर कवरिंग रोड पर पहले भी कार्रवाई करवाई गई थी। अतिक्रमण करने वालों को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।
-पंकज उपाध्याय, नगर आयुुक्त, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed