फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   SIR: Hundreds of voters in Banbhoolpura marked as absent

एसआईआर : बनभूलपुरा के सैकड़ों मतदाताओं को दिखा दिया अनुपस्थित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
SIR: Hundreds of voters in Banbhoolpura marked as absent
हल्द्वानी। एसआईआर प्रक्रिया के बीच सोशल मीडिया में वायरल हुई एक पीडीएफ ने बनभुलपूरा क्षेत्र के मतदाताओं की नींद उड़ा दी है। दरअसर इस पीडीएफ में क्षेत्र के सैकड़ों मतदाताओं को या तो क्षेत्र से अनुपस्थित दिखाया गया या फिर उन्हें अन्यत्र शिफ्ट दिखाया गया है। ऐसे में मतदाता सूची से नाम कटने के डर से तमाम लोग बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट से मिले।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने दोहराया कि बगैर किसी कारण के किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा और यदि किसी का नाम हटाया जाएगा तो उससे पहले उसका पक्ष भी सुना जाएगा। स्थानीय निवासी मोहम्मद शाकिर ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पीडीएफ में बनभुलपूरा के वार्ड संख्या 22 लाइन नंबर 12 और आसपास के 120 मतदाताओं को अनुपस्थित दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत कुछ लोग दूसरे लोगों के नाम से गलत आपत्तियां लगा रहे हैं जिस कारण मतदाताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद प्रतिनिधि हाजी राशिद मिकरानी ने बताया कि स्थानांतरित अथवा अनुपस्थिति दिखाने से मतदाताओं में सूची से नाम कटने का अंदेशा बना हुआ है। मिलने वालों में अब्दुल मतीन समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed