{"_id":"6a8cb3f7ccaf06fa4a0ab6e4","slug":"sir-9976-percent-notices-served-in-the-district-haldwani-news-c-337-1-ha11020-136075-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर: जिले में 99.76 प्रतिशत नोटिस तामील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर: जिले में 99.76 प्रतिशत नोटिस तामील
Tue, 25 Aug 2026 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए साप्ताहिक बैठक सोमवार को एनआईसी कक्ष हल्द्वानी में हुई। इसमें नोटिस वितरण की प्रगति बताई गई। जिले में कुल 6,93,325 मतदाता हैं। 2,35,085 नोटिस के सापेक्ष 2,34,524 नोटिस यानी 99.76 प्रतिशत तामील किए जा चुके हैं। इनमें से 1,80,061 यानी 76.77 प्रतिशत की सुनवाई पूरी हो गई है। नए नाम जोड़ने के 6133, आपत्ति के 9942 और विलोपन के 1787 कुल 18,027 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। दावे-आपत्ति की अंतिम तिथि 13 अगस्त, निस्तारण 11 सितंबर और अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर को होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने कहा कि निस्तारण पारदर्शिता से होगा। बैठक में एसडीएम मोनिका, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एसआईआर प्रक्रिया में व्यवधान करने का आरोप लगाया
हल्द्वानी। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसआईआर प्रक्रिया में व्यवधान का आरोप लगाते हुए एडीएम विवेक राय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर बूथों पर बीएलओ और भाजपा के बीएलए-2 को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ने एसआईआर प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने और व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री रंजन सिंह बर्गली, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा, मोहन पाठक, हरीश पांडे, कौस्तुभानंद जोशी आदि मौजूद थे।