फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shyam Singh Dhanak accused of misdeed disabled girls got bail in haldwani

Haldwani News: दिव्यांग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी श्याम सिंह धानक को मिली जमानत, 19 माह से जेल में है बंद

Thu, 05 Jun 2025 10:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Thu, 05 Jun 2025 10:21 AM IST
सार

दिव्यांग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी रहे श्याम सिंह धानक को बुधवार को पॉक्सो कोर्ट ने जमानत दे दी। वह 19 माह से जेल में बंद है। जमानत का आधार 63 वर्ष की उम्र और बीमारी के साथ ही अब तक 14 प्रमुख लोगों की गवाही का होना बताया गया है। 

विज्ञापन
Shyam Singh Dhanak accused of misdeed disabled girls got bail in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

गौलापार के दृष्टिबाधित संस्थान में पढ़ने वाली दिव्यांग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी रहे श्याम सिंह धानक को बुधवार को पॉक्सो कोर्ट ने जमानत दे दी। वह 19 माह से जेल में बंद है। जमानत का आधार 63 वर्ष की उम्र और बीमारी के साथ ही अब तक 14 प्रमुख लोगों की गवाही का होना बताया गया है। आरोपी संस्थान का संचालक था।

विज्ञापन


अक्तूबर 2023 में दमुवाढूंगा निवासी श्याम सिंह के खिलाफ संस्थान की बच्चियों ने विभिन्न आरोप लगाकर पुलिस को शिकायती पत्र भेजा था। तत्कालीन एसएसपी की सख्ती के बाद काठगोदाम थाने में आरोपी पर दुष्कर्म, छेड़खानी और धमकी की धाराओं के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। तब से धानक जेल में बंद है। बुधवार को उसकी जमानत अर्जी पर विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) सुधीर तोमर की अदालत में बहस हुई। आरोपी के अधिवक्ताओं ने धानक की उम्र, बीमारी, 19 माह से जेल में बंद होने, अधिकतर की गवाही होने और मुकदमा के फैसले में समय लगने को आधार बनाया। अभियोजन पक्ष ने जमानत देने का विरोध किया। दोनों पक्षों के तर्क को सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपी की जमानत मंजूर कर दी।
विज्ञापन


सितंबर 2023 में पहली शिकायत हुई थी
सितंबर 2023 में दृष्टिबाधित संस्थान में पढ़ने वाली एक बच्ची ने डाक के जरिये एसएसपी को पत्र भेजा था। इसमें कहा कि धानक उसे गलत तरीके से छूता है। विरोध करने पर पीटता है। सिर्फ वही प्रताड़ना का शिकार नहीं है, बल्कि साथ रहने और पढ़ने वाली तीन और नाबालिगों के साथ भी ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के दो दिन के भीतर गिरफ्तारी
11 अक्तूबर 2023 को काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 13 अक्टूबर को श्याम सिंह धानक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर हल्द्वानी में काफी हंगामा भी हुआ था। तकरीबन 52 दिन बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में पेश कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed