फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Show cause notices issued to six headmasters of primary schools

Nainital News: प्राथमिक विद्यालयों के छह प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices issued to six headmasters of primary schools
हल्द्वानी। दैवीय आपदा मद के कार्याें के लिए उपभोग प्रमाण पत्र न देने वाले छह प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। हल्द्वानी विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बकुलिया, खेड़ा, फतेहपुर, नवाड़खेड़ा काॅलोनी, बागजाला और चौसला में मानसून काल के दौरान हुई क्षति के मद्देनजर 12.85 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई थी। शेष 30 प्रतिशत राशि उपभोग प्रमाण पत्र और तृतीय पत्र मूल्यांकन के बाद हस्तांतरित की जानी थी लेकिन इसके लिए प्रधानाध्यापकों की ओर से मूल्यांकन और उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए। कार्य से पहले और बाद के फोटोग्राफ भी मुहैया कराने थे। खंड और उप शिक्षाधिकारी तारा सिंह की ओर से शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्ट किया गया है कि प्रमाण प्रस्तुत न करने पर अनुशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed