{"_id":"5e45b1d18ebc3ee5fe47ec53","slug":"show-cause-notice-to-chief-engineer-ban-on-withdrawal-of-salary-haldwani-news-hld3734843120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस, वेतन आहरण पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अभियंता को कारण बताओ नोटिस, वेतन आहरण पर लगाई रोक
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। कमिश्नर राजीव रौतेला की वीडियो कांफ्रेंसिंग से बिना कारण बताए नदारद रहे अल्मोड़ा के चीफ इंजीनियर पीएमजीएसवाई गोर्कण सिंह पांगती को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अग्रिम आदेशों तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के भी आदेश दिए गए हैं।
कमिश्नर ने बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की जिलेवार समीक्षा की। डीएम को निर्देश दिए कि बार्डर एरिया विकास के तहत कार्यों को चिह्नित कर कार्ययोजना बनाकर धनराशि व्यय करें। विधायकों से वार्ता कर काम का प्रस्ताव बनाएं और धनराशि आवंटित करें। पिछडे़ हुए विभागों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें और कार्यों में गति लाकर उपलब्ध धनराशि को समय पर व्यय किया जा सके।
नैनीताल के डीएम सविन बंसल ने कहा कि वर्ष 2019-2020 के लिए जिला योजना में बयालीस करोड़ सैंतालीस लाख का परिव्यय स्वीकृत हुआ था। इसके सापेक्ष सभी धनराशि विभागों को पूर्व में निर्गत कर दी गई है। इस दौरान सीडीओ विनीत कुमार, अपर आयुक्त संजय खेतवाल, डीएफओ टीआर बीजूलाल, सीएमओ डॉ. भारती राणा, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेंद्र तिवारी, एसई लोनिवि रंजीत रावत, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. धनपत कुमार, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी आदि थे।