{"_id":"646ba4e0f239ccdda76071f6a05d00d3","slug":"shops-procession-pulled-off-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर निकाला जुलूस, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर निकाला जुलूस, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्तमंत्री द्वारा एक लाख रुपए से अधिक की बिक्री पर ग्राहक से पैन कार्ड मांगे जाने की अनिवार्यता के फैसले के विरोध में शुक्रवार को यहां सराफा व्यवसायियों ने आधे दिन तक कारोबार बंद रखकर जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
ग्रीन सिटी सराफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार दोपहर सराफा व्यवसायियों ने केंद्र सरकार के निर्णय के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी - अपनी दुकानें आधे दिन तक बंद रखी। उन्होंनं ज्ञापन में ग्राहकों से पैनकार्ड मांगे जाने की अनिवार्य को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
जुलूस में एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महामंत्री सुधीर जैन, उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, माणिक कपूर, बाबर, प्रचार मंत्री कौशल किशोर वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी, सचिव बाबी वर्मा, कुमाऊं मंडल के महामंत्री दिगंबर वर्मा, राजेश अग्रवाल, संरक्षक नरेश अग्रवाल, देवी लाल वर्मा, चमन लाल सराफ के अलावा गोपाल रस्तोगी, गुलशन वर्मा, देवेंद्र वर्मा, मो. आरिफ, रोहित वर्मा, चेतन वर्मा, बिट्टू शर्मा आदि स्वर्णकार मौजूद रहे।
विज्ञापन