फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   shatabdi express again got late

‘शताब्दी’ का हाल : काठगोदाम में कोच हटा, हल्द्वानी में ब्रेक जाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
shatabdi express again got late
काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस से सी2 कोच हटाए जाने पर रेलवे अधिकारियों के समक्ष आपत?
हल्द्वानी। काठगोदाम से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12039) के कोच (सामान ब्रेक एवं जनरेटर कार) के ब्रेक में तकनीक खराबी आने से ट्रेन शुक्रवार को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर घंटों खड़ी रही। 2 घंटे 52 मिनट की कोशिश के बाद खराबी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया गया। वहीं, इससे पहले नई दिल्ली से काठगोदाम (12040) आने पर ट्रेन के सी-2 कोच के सस्पेंशन स्प्रिंग में खराबी मिली, जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से कोच को हटा दिया गया था।
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार अपरान्ह 3:52 बजे हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से रवाना होकर जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंची तो उसके पहिये जाम हो गए। ट्रेन के अचानक झटके से रुकने से सुरक्षाकर्मी और रेल कर्मी मौके पर पहुंचे। पता चला कि इंजन के साथ लगे सामान ब्रेक और जनरेटर कार कोच के पहिये जाम (ब्रेक बाइंडिंग) हो गए। शताब्दी ट्रेन के हल्द्वानी स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के चलते खड़े होने की सूचना से खलबली मच गई। काठगोदाम रेलवे स्टेशन से स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय, यातायात निरीक्षक एमआर आर्या के अलावा सेक्शन इंजीनियर कैरिज अरुण नपलच्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रेन में मौजूद तकनीकी स्टाफ के साथ खामी को दूर करने की कोशिश की गई। इस दौरान ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों ने नाराजगी भी जताई और संबंधित कोच को हटाकर ट्रेन चलाने की बात रेलवे अधिकारियों से कही। करीब तीन घंटे के बाद खराबी को दूर कर ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सका। शाम 6:43 बजे ट्रेन रवाना हो सकी। इस दौरान रेलवे के डीसीआई मुकेश कुमार, लोको इंस्पेक्टर यूसी पांडे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच हटाने पर यात्रियों ने किया हंगामा
इससे पहले नई दिल्ली से काठगोदाम पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस के कोच सी-2 में लगे सस्पेंशन स्प्रिंग (12040) में खराबी (टूट जाना बताया जा रहा है) का पता चला। इसके चलते कोच सी-2 को हटाकर ट्रेन को काठगोदाम से नई दिल्ली के लिए रवाना किया, लेकिन हल्द्वानी पहुंचने पर उसके ब्रेक जाम हो गए। वहीं, कोच हटाने पर कई यात्रियों के टिकट कैंसल हो गए।

इस पर यात्रियों ने काठगोदाम स्टेशन पर हंगामा भी किया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन में एक अतिरिक्त कोच लगा था, इसके चलते वेटिंग वाले टिकट भी कंफर्म हो गए थे, लेकिन कोच में खराबी के चलते सी-2 कोच के यात्रियों को अतिरिक्त कोच में स्थान दिया गया। बाकी जिनके टिकट कंफर्म हुए थे, उनको भी रेलवे ने दो बजे ही टिकट वेटिंग होने की सूचना मैसेज से भेज दी थी, जिनका टिकट कंफर्म नहीं हो पाया था, उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सीटीटीआई हरीश भाकुनी एवं अन्य रेल अधिकारियों ने नाराज यात्रियों को समझाया और मजबूरी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed