Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shagun of Bihar built seismic house in Nainital

बिहार की शगुन ने नैनीताल में बनाए भूकंपरोधी घर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
Shagun of Bihar built seismic house in Nainital
नैनीताल। जिला मुख्यालय नैनीताल के दूरस्थ गांव महरोड़ा में मिट्टी और लकड़ी से निर्मित भूकंपरोधी घर बनाए गए हैं। यह घर दिखने में जितने आकर्षक हैं, उतने ही मजबूत और टिकाऊ भी हैं। वर्ष 1991 में उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आए भीषण भूकंप में हुई भारी तबाही से सबक लेकर यह घर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

गीली मिट्टी एनजीओ के तहत काम कर रही बिहार निवासी शगुन सिंह महरोड़ा गांव में भूकंपरोधी घर बना रही हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी, मेक्सिको, जापान और पड़ोसी देश नेपाल सहित करीब 12 देशों के लोग शगुन की भूकंपरोधी घर बनाने की तकनीक सीखने नैनीताल आ चुके हैं। शगुन ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि पहाड़ों पर आने वाली आपदा को देखते हुए अर्थ बैग, कॉब, एडोबी, टिंबर फ्रेम, लिविंग रूम तकनीक से विभिन्न प्रकार के घर बनाए गए हैं। कहा कि पहाड़ों पर होने वाली असमय आपदा से हजारों लोग मकानों में दबकर अपनी जान गंवा देते हैं। यदि लोग भूकंपरोधी घर का उपयोग करेंगे तो भूकंप के दौरान कई लोगों की जानें बच सकती हैं। उन्होंने कहा वर्ष 1991 में उत्तरकाशी जिले में आए भूकंप में भारी तबाही हुई थी। इस दौरान केवल मिट्टी और पत्थर के घर ही सुरक्षित बचे, जबकि सीमेंट, ईंट, रेत के मकान पूरी तरह से तबाह हो गए थे। संवाद
विज्ञापन

भूकंपरोधी घरों को दिया गया है नेचुरल हाउस नाम
महरोड़ा में बनाए गए इन भूकंपरोधी घरों को नेचुरल हाउस नाम दिया गया है। शगुन बताती हैं उन्होंने इसका नाम इसलिए नेचुरल हाउस रखा है, क्योंकि यह सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडे होते हैं। यही कारण है कि देश के साथ-साथ विदेशों से भी ऐसे घर बनाने का क्रेज बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी-लकड़ी के घरों को बढ़ावा दे सरकार : चम्याल
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. प्रकाश चम्याल कहते हैं कि प्रदेश के सभी जिले भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील हैं, खासकर पर्वतीय जिले। मिट्टी, लकड़ी से बने घरों को सरकार को बढ़ावा देना चाहिए। क्योंकि मिट्टी और घास के बने घर बेहद हल्के और मजबूत होते हैं।

महरोड़ा में बने भूकंपरोधी मकान दिखने में काफी आकर्षक हैं। ये घर हल्की तीव्रता वाले भूकंप सह सकते हैं। अगर भूकंप आता भी है तो लोगों को जान माल की हानि नहीं होगी। साथ ही छत का भार कम हो तो ये और भी अधिक कारगर साबित हो सकते हैं।
- प्रो. सीसी पंत, भूगर्भ वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed