फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shadow tricolor in the market, selling fiercely at different prices

बाजार में छाया तिरंगा, अलग-अलग दामों पर जमकर हो रही बिक्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shadow tricolor in the market, selling fiercely at different prices
फीचर फोटो: हल्द्वानी के बाजार में स्वतन्त्रता दिवस के लिए बिकते तिरंगे। अमर उजाला
हल्द्वानी। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर शहर के बाजारों में तिरंगे की बिक्री खूब हो रही है। आलम यह है कि हर तीसरे दिन बाजार में तिरंगे की कमी भी सामने आ रही है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ तिरंगा बैंड और तिरंगा चूड़ियों की भी खूब बिक्री हो रही है। बाजार में अलग-अलग कीमतों पर तिरंगा झंडा व अन्य सामान मौजूद है।
विज्ञापन

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर पूरा शहर तिरंगे के रंग में रंग गया है। राष्ट्रीय ध्वज की खरीद में बढ़ोत्तरी दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को लेकर युवाओं में भारी जोश है। यही वजह से कि पिछले साल के मुकाबले इस साल तिरंगे की खपत लगभग दो सौ गुना बढ़ गई है। तिरंगा झंडा के अलावा तिरंगा हैंड बैंड ब्रेसलेट, घड़ी, चूड़ियां व अन्य सामान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी छा रहा तिरंगे का क्रेज
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर तिरंगे का क्रेज सोशल मीडिया में भी छाया हुआ है। बड़ी संख्या में युवक-युवतियों समेत अन्य आयु वर्ग के लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तिरंगे की फोटो लगा रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में युवा अपनी बाइकों और स्कूटियों पर तिरंगा लगाकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दरों पर बिक रहे झंडे व अन्य सामान
माप कीमत
30.45 सेंटीमीटर 150 रुपये
20.30 सेंटीमीटर 80 रुपये
10.20 सेंटीमीटर 30 रुपये
तिरंगा ब्रेसलेट 40 रुपये
झंडा लगी घड़ी 100 रुपये
तिरंगा स्टीकर 150 रुपये
लोगों से बातचीत
पिछले साल के मुकाबले इस बार तिरंगे की बिक्री में काफी बढ़ोत्तरी है। बिक्री अच्छी होने की वजह से कमी भी चल रही है। ज्यादातर युवा और बच्चे खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। राहुल जोशी, व्यापारी
अच्छी बिक्री के चलते इस बार स्थानीय और पास के बाजारों से पूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से दिल्ली से माल को मंगाना पड़ रहा है। हालांकि बिक्री को देखते हुए 15 अगस्त तक अच्छे व्यापार की उम्मीद है। संदीप जायसवाल, व्यापारी
मैंने सन 1965 का युद्ध देखा है। देश की आजादी के लिए न जाने कितने ही जवानों ने अपनी आहुति दी। इसलिए मेरे और मेरे परिवार के लिए स्वतंत्रता दिवस एक त्योहार है। इंदरजीत सिंह अरोड़ा, खरीदार

आजादी के अमृत महोत्सव को मिल बांट कर भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। देश के भविष्य के लिए एकजुट होना जरूर है और तिरंगे का हर रंग देश के हर समुदाय, धर्म को एक साथ होने का संदेश देता है। हर्ष जोशी, खरीदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed