फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sex racket was running under the guise of spa center, six arrested

स्पा सेंटर की आढ़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, छह गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sex racket was running under the guise of spa center, six arrested
हल्द्वानी। स्पा सेंटर की आढ़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं अलग-अलग राज्यों की हैं। वहीं गिरफ्तार तीनों युवक हल्द्वानी के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित और ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट की टीम ने शनिवार की रात करीब आठ बजे कमलुवागांजा क्षेत्र में संचालित एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। स्पा सेंटर की आढ़ में चल रहे सेक्स रैकेट की शिकायतें पिछले काफी समय से पुलिस को मिल रही थी। शनिवार को जब पुलिस टीम ने स्पा सेंटर की निगरानी शुरू की तो देर शाम छापा मारा। इस दौरान पंश्चिम बंगाल, दिल्ली और गुणगांव की रहने वाली तीन महिलाओं के साथ-साथ स्पा सेंटर संचालक कैलाश भंडारी, ग्राहक उमेश जोशी और उमेश आर्या को गिरफ्तार किया। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि तीनों महिलाएं तलाकशुदा और विधवा हैं। इनमें से एक महिला ने एक सप्ताह पहले ही हल्द्वानी में आने की बात कही है। वहीं जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में महिलाओं को दस हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने की बात सामने आई है। साथ ही ऑनलाइन बुकिंग और ऑनलाइन पेमेंट की बात भी सामने आई है। वहीं एएचटीयू प्रभारी ने बताया कि कई दिनों से उनकी टीम इस स्पा सेंटरों की निगरानी कर रही है। छापामारी के दौरान करीब छह हजार रुपये और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed