फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   sex racket running in hotel busted

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
sex racket running in hotel busted
रुद्रपुर। पुलिस ने होटल में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और 1500 रुपये बरामद कर होटल संचालक और देह व्यापार में लिप्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सूचना मिली कि शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल में मसाज सेंटर के साथ ढाबा भी संचालित है। इस पर पुलिस की एएचटीयू टीम सोमवार दोपहर में होटल पहुंची। एएचटीयू निरीक्षक बसंती आर्य के अनुसार, होटल की दूसरी मंजिल के एक कमरे में एक महिला आपत्तिजनक हालत में थी। महिला के साथ एक आदमी भी था जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि होटल संचालक व महिला ने भागे हुए आदमी के बारे में कुछ नहीं बताया। पांच महीने से होटल में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को होटल संचालक के फोन पर कई युवतियों की तस्वीरें और लोगों से डील करने की चैटिंग मिली है।
विज्ञापन

होटल संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह कौशलपुर, बिलासपुर निवासी नितई सरकार है जो सिडकुल के पास होटल चलाता है। वहीं महिला ने बताया कि वह मूलरूप से मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल निवासी है। नितई ग्राहक लेकर आता है जिसके बदले मिली हुई रकम का आधा हिस्सा वह लेती है और शेष नितई लेता है। महिला ने बताया कि नितई ने उसे होटल में एक कमरा मुप्त में दिया है। पुलिस ने होटल का कस्टमर एंट्री रजिस्टर मांगा तो वह भी मौके से नहीं मिला। पुलिस ने नितई सरकार समेत दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को ढाबे के काम के नाम पर रख कर कराता था देह व्यापार
रुद्रपुर। एएचटीयू निरीक्षक बसंती आर्य ने बताया कि महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से आई है। नितई ढाबे में काम करवाने के नाम पर उससे देह व्यापार करवाता था। ग्राहकों से डीलिंग कर नितई उन्हें उसके पास लेकर आता था। होटल संचालक ने बताया कि वह अधिक रुपये कमाने के लिए यह धंधा कर रहा था। एएचटीयू निरीक्षक बसंती आर्य ने बताया कि सिडकुल के नजदीक होने के कारण होटल में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed