फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sex racket running in cafe in Kashipur, nine accused arrested

काशीपुर में कैफे में चल रहा सेक्स रैकेट, नौ आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sex racket running in cafe in Kashipur, nine accused arrested
काशीपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने बाजपुर रोड स्थित एक मॉल में स्थित कैफे में छापा मारा और संचालक समेत पांच युवकों और चार युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई चारों युवतियां अविवाहित हैं। पुलिस फरार कैफे पार्टनर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक मॉल में स्थित बादशाह कैफे में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। इस पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, महिला एसआई रूबी मौर्या ने टीम के साथ बादशाह कैफे में दबिश दी। वहां चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने कैफे संचालक लालपुर कुंडा निवासी अयान उर्फ आशु समेत वहां मिले सभी युवक युवतियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में टीम भी मॉल में पहुंची। टीम ने सभी कैफे में जांच पड़ताल की। इस दौरान अधिकतर कैफे संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रभारी बसंती ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। बताया कि मॉल में 15 से अधिक कैफे बताए गए हैं। इन कैफों में गलत काम होने की शिकायत मिली है।
कैफे संचालकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। एएचटीयू प्रभारी की ओर से कैफे संचालक अयान उर्फ आशु, उसके पार्टनर कचनाल गुसांई निवासी इलियास, बाजपुर के ग्राम चकरपुर निवासी सुहेल और जावेद, बागेश्वर निवासी भास्कर जोशी और भगतपुर मुरादाबाद निवासी विशाल के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम व धारा 294 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने सात मोबाइल, 3100 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। कहा कि दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीम में एसआई नवीन बुधानी, एसआई रूबी मौर्या, प्रियंका कोरंगा, सीता चौहान, रेखा टम्टा, प्रियंका आर्य, ममता मेहरा, प्रेम कनवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed