Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seven patients, scared of torture, fled the de-addiction center, under pressure from the police, eight other patients were also sent home.

यातना से डरे सात मरीज नशा मुक्ति केंद्र से भागे, पुलिस के दबाव में अन्य आठ मरीजों को भी घर भेज दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Seven patients, scared of torture, fled the de-addiction center, under pressure from the police, eight other patients were also sent home.
हल्द्वानी कमलुवागांजा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में खड़े परिजन। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। हरिपुर नायक कमलुवागांजा रोड स्थित आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र के संचालक से शुक्रवार की रात 12 बजे चाबी छीनकर सात मरीज फरार हो गए। भागने वाले मरीजों ने संचालक का मोबाइल फोन और टॉर्च भी छीना था, लेकिन परिजनों ने दूसरे दिन छीना गया सामान वापस कर दिया। पुलिस के दबाव बनाने पर संचालक ने शेष आठ मरीजों को उनके घर भेजकर केंद्र खाली कर दिया है।
विज्ञापन

आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र में पिथौरागढ़ देवलथल के मरीज प्रवीन की हत्या के बाद अन्य मरीज काफी सहम गए थे। हालांकि इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पांच लोगों को जेल भेज दिया है लेकिन नशामुक्ति केंद्र में दहशत बरकरार थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात केंद्र में भर्ती सात मरीजों ने सो रहे संचालक राजीव जोशी को जगाकर गेट की चाभी मांगी। चाभी देने से इनकार करने पर सभी ने संचालक का मोबाइल फोन, टॉर्च और चाबी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद गेट खोलकर भाग गए। मोबाइल नहीं होने के कारण संचालक पुलिस को सूचना नहीं दे पाया। केंद्र संचालक ने दूसरे दिन घटना की जानकारी मुखानी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर अन्य आठ मरीजों को भी उनके घर छोड़ने की सलाह दी। इस पर परिजनों को बुलवाकर सभी मरीजों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार की रात जो मरीज भागे थे वे केंद्र के कर्मचारियों की प्रताड़ना से तंग आकर भागे थे। इनमें दो युवक दमुवाढूंगा निवासी, एक मुखानी निवासी, एक रामनगर निवासी और दो बेलबाबा मंदिर के पास रहने वाले हैं। मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने कहा कि सभी मरीजों को उनके घर भेज दिया गया है। केंद्र संचालक राजीव जोशी ने बताया कि मरीजों के परिजनों ने उनका मोबाइल और टॉर्च वापस कर दिया है।
युवक के पैरों पर पड़े डंडों के निशान बयां कर रहे बेरहमी की कहानी
चार दिन पहले पिटाई से बने घाव हरे, छोटी गलती होने पर तीन लोग खंभे से बांधकर आंतकियों की तरह पीटते थे
हल्द्वानी। नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती गौलापार का युवक बेरहमी की दास्तां बताते बताते रो पड़ा। उसने बताया कि केंद्र में बर्तन मांजने, झाड़ूू लगाने और खाना बनाने का काम दिया जाता था। छोटी सी छोटी गलती पर केंद्र के तीन लोग पीयूष के इशारे पर उन्हें खंभे से बांधकर पीटते थे। पिटाई के बाद इलाज भी नहीं कराया जाता था। गौलापार निवासी युवक के भाई ने बताया कि उसने भर्ती कराते समय 15 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद प्रतिमाह दस हजार रुपये के अलावा डेढ़ हजार रुपये फल और दूध के लिए दिए जाते थे। इसके बाद भी भर्ती मरीजों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया जाता था। पीड़ित युवक ने बताया कि चार दिन पहले बर्तन साफ करने में हुई गड़बड़ी पर जेल भेजे गए पीयूष कौशिक, अभिषेक समेत तीन लोगों ने उसे खंभे से बांधकर पीटा था। चार दिन बाद भी युवक के आठ घावों के निशान अब भी नहीं मिटे हैं। आरोप लगाया कि उन्होंने उसके सिर और पेट में भी डंडे मारे थे। सुबह नाश्ते में संस्थान की ओर से मैक्रोनी दी जाती थी। रविवार को सिर्फ पराठा दिया जाता था। दोपहर में प्रतियोगिताएं होती थीं। शाम को खाना बनाने के लिए सभी की अलग-अलग जिम्मेदारी पीयूष तय करता था। नए मरीजों के आने पर एक दिन सिर्फ डॉक्टर देखने के लिए आते थे। पिटाई के बाद भी किसी का इलाज नहीं कराया जाता था।
पीयूष ने कलंकित कर दिया : राजीव
महिला से माफी मांगने के लिए महिला के पैर पर गिर पड़े
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राजीव जोशी ने बताया कि वह दिल्ली में संस्था के कार्यालय को चलाते हैं। कमलुवागांजा रोड स्थित संस्था को चलाने के लिए मुरादाबाद निवासी पीयूष कौशिक (जेल में बंद) को सुपरवाइजर रखा था। उसके चलते ही संस्था में भर्ती मरीज पीटे गए। पीयूष ने उसके जीवन को कलंकित कर दिया और सही इरादों पर पानी फेर दिया। इस बीच, संस्था में शिकायत करने आई गौलापार के युवक की मां से माफी मांगने के लिए राजीव जोशी पैरों पर गिर पड़ा। उसने कहा कि उसका कोई दोष नहीं है। उन्होंने कभी किसी मरीज को नहीं पीटा था। दिल्ली में वह असहायों की मदद करते हैं। संस्था में मारे गए प्रवीन के बच्चे की शिक्षा का वह खर्च उठाने को तैयार हैं।

प्रत्येक पीड़ित का पुुलिस दर्ज करेगी बयान
आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती प्रत्येक पीड़ित का बयान पुलिस दर्ज करेगी। साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर के अन्य थानों को भी प्रत्येक नशा मुक्ति केंद्रों की गहनता से जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों के भागने की जानकारी मिली है। इस मामले में पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। - अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed