फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Seven CCTV cameras installed in the toilet, protests

Nainital News: शौचालय में सात सीसीटीवी कैमरे लगाए, विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Seven CCTV cameras installed in the toilet, protests
नैनीताल। शहर के तल्लीताल स्थित निजी संस्था के शौचालय में सात सीसीटीवी कैमरे लगाने का मामला इन दिनों चर्चाओं में है। शहर के एकमात्र शौचालय में की गई इस पहल की चर्चा के साथ विभिन्न संगठन इसका विरोध भी कर रहे हैं। शनिवार को व्यापार मंडल के विरोध के बाद फिलहाल सीसीटीवी संचालन बंद कर दिया गया है। बता दें कि निजी संस्था संचालक की ओर से बीते दिनों शौचालय में सात सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए। इनमें से प्रवेश द्वार समेत लेक ब्रिज चुंगी के पास लगे कैमरे तो सुरक्षा की दृष्टि से उपयुक्त हैं लेकिन अन्य को लेकर शौचालय में प्रवेश करने वाले भी आपत्ति कर रहे हैं। इधर विभिन्न माध्यमों से इसकी शिकायत नगर पालिका, तल्लीताल थाना पुलिस आदि से भी की जा चुकी है। शनिवार को व्यापार मंडल की आपत्ति के कारण कैमरे बंद कर दिए गए। शौचालय कर्मी रिंकू ने कैमरे बंद करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed